Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Udhampur News: जम्मू पुलिस ने बरामद की 300 करोड़ कीमत की 30 किलोग्राम कोकीन, दो आरोपी गिरफ्तार

    By amit mahiEdited By: Deepak Saxena
    Updated: Sun, 01 Oct 2023 01:40 PM (IST)

    बनिहाल में 300 करोड़ की कोकीन के साथ पंजाब के दो लोग गिरफ्तार ...और पढ़ें

    जम्मू पुलिस ने बरामद की 300 करोड़ कीमत की 30 किलोग्राम कोकीन।
    जम्मू पुलिस ने बरामद की 300 करोड़ कीमत की 30 किलोग्राम कोकीन।

    जागरण संवाददाता, ऊधमपुर: रामबन जिला में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए जारी अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। जिला में बनिहाल थाना पुलिस ने नार्को टेरर मॉड्यूल ध्वस्त करते हुए 30 किलोग्राम कोकीन के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बरामद कोकीन की कीमत 300 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

    एसएसपी रामबन ने गुप्त और पुख्ता सूचना के आधार पर जिला के बनिहाल थाना पुलिस ने बनिहाल रेलवे चौक पर शुक्रवार रात को विशेष जांच के लिए नाका लगाया था। इस दौरान पुलिस ने 10.35 बजे कश्मीर से जम्मू की तरफ जा रहे इनोवा वाहन नंबर एचआर2डब्ल्यू4925 को तलाशी के लिए रोका। तलाशी के दौरान पुलिस ने वाहन में सीटों के नीचे पैकेटों में भर कर ले जाए जा रहे मादक पदार्थ(कोकीन) बरामद की। बरामद की गई कोकीन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 300 करोड़ के करीब बताई जा रही है।

    ये भी पढ़ें: Chenab Bridge: पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा विश्व का सबसे ऊंचा रेल ब्रिज, एफिल टावर से भी ज्यादा है हाइट

    दो आरोपितों को किया गिरफ्तार

    पुलिस ने वाहन और कोकीन को कब्जे में लेकर वाहन में सवार चालक सहित दोनों लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सरबजीत सिंह पुत्र प्रद्मन सिंह निवासी बिलां पिंड, हन्नी बसरा पुत्र हरमेश लाल निवासी प्लाई गेट, फगवाड़ा बंगा रोड, कपूरथला पंजाब बताई है।

    जांच में जुटी पुलिस

    इस बारे में एसएसपी रामबन मोहिता शर्मा ने बताया कि खुफिया और पुख्ता इनपुट पर विशेष नाका लगाया गया था। जिसमें वाहन की सीटों के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही मादक पदार्थ की खेप को पकड़ा है। उन्होंने प्रारंभिक जांच में यह कोकीन प्रतीत हो रही है, मगर वास्तव में क्या है यह जांच के बाद ही कहा जा सकेगा।

    खबरें और भी

    पहले भी पकड़ी जा चुकी मादक पदार्थों की खेप

    बता दें कि रामबन जिला पुलिस वर्ष 2022 में मादक पदार्थों की तस्करी के 104 प्रयास विफल किए थे। जबकि जारी वर्ष 2023 में अब तक 34 प्रयास विफल किए हैं। जिसमें 2500 किलोग्राम भुक्की, 30 किलोग्राम कोकीन, 10 किलोग्राम चरस, 200 ग्राम हेरोइन, 200 नशीली दवा की गोलियां पकड़ चुकी है। मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 158 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि 3 को एनडीपीएस एक्ट के तहत हिरासत में लिया जा चुका है।

    ये भी पढ़ें: Jammu News: जम्मू कश्मीर की अंडर-19 महिला टीम ने चंडीगढ़ को हराया, 89 रनों से हासिल की शानदार जीत