विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jammu Weather Update: सीजन का सबसे गर्म दिन रहा सोमवार, जम्मू में 40 डिग्री पार पहुंचा तापमान; कब मिलेगी राहत?

Published: Tue, 10 Jun 2025 07:43 AM (IST)

उधमपुर व जम्मू जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है जिससे लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सोमवार ...और पढ़ें

बढ़ने लगा झुलसा देने वाली गर्मी का प्रकोप, सीजन का सबसे गर्म दिन रहा सोमवार
बढ़ने लगा झुलसा देने वाली गर्मी का प्रकोप, सीजन का सबसे गर्म दिन रहा सोमवार

HighLights

  1. उधमपुर में भीषण गर्मी, तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस
  2. बिजली कटौती से बढ़ी शहरवासियों की परेशानी
  3. ठंडे पेय पदार्थों की बिक्री में भारी वृद्धि

जागरण संवाददाता, उधमपुर। जिला उधमपुर में झुलसा देने वाली गर्मी का प्रकोप बहुत ज्यादा बढ़ गया है। सोमवार को सुबह से शाम तक गर्मी ने परेशान किया और दिन का तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं, जम्मू में तापमान 45 डिग्री पार पहुंचा। इसी के साथ सोमवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन बन गया। 

गर्मी के कारण लोगों की परेशानियां बढ़ने लगी और लोगों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन इसी तरह से गर्मी परेशान करेगी।  गौरतलब है कि मौसम साफ होने पर पिछले कुछ दिनों से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।

हालांकि, पहले गर्मी इतना अधिक परेशान नहीं कर रही थी, लेकिन सोमवार को गर्मी का प्रकोप नजर आया। सूरज देवता ने सुबह से ही आग बरसाना शुरू हो गया था और सुबह 10 बजे तक धूप इतनी तेज हो चुकी थी कि कुछ बाहर खड़े होने पर झुलसने वाले हालात बन रहे थे। इसके बाद दोपहर के समय तो लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया।

गर्मी से बचने के लिए पेय पदार्थों का सहारा

बाहर निकलने पर झुलसने वाले हालात बन रहे थे। ग र्मी का असर उधमपुर के साथ रामनगर और चनैनी बाजारों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। दिन भर बाजार में रौनक कम रही और इससे व्यापारी वर्ग मायूस रहा। हालांकि, गर्मी बढ़ने के साथ ही ठंडे पेय पदार्थों जैसे जूस, गन्ने का रस, शिकंजी, आइसक्रीम की बिक्री में बहुत ज्यादा वृद्धि हो गई है। गर्मी के बीच बिजली कटौती ने परेशानी को दुगना कर दिया है।

जिले के ग्रामीण इलाकों में दिन भर बार बार बिजली बंद होती रही। वहीं, उधमपुर शहर में जखैनी ग्रिड स्टेशन में तकनीकी खराबी होने के कारण शाम करीब साढ़े पांच बजे बिजली बंद हो गई और शहरवासियों की परेशानी दुगनी हो गई।

कई जगहों पर गुल रही बिजली

शाम को सूरज ढलने के बाद लोग गर्मी से बचने के लिए घरों से बाहर निकले और घरों की छतों पर पहुंच कर समय व्यतीत किया। समाचार लिखे जाने तक पूरे शहर में बिजली बंद थी और शहरवासी परेशानियों से जूझ रहे थे। कई घरों में तो इनवर्टर भी बंद हो गए थे।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन गर्मी का प्रकोप इसी तरह से बना रहेगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।