विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

JK News: आतंकी हमलों के बीच उधमपुर में मोर्टार सेल मिलने से मचा हड़कंप, बम निरोधक दस्ता ने तवी नदी पर किया निष्क्रिय

Published: Mon, 15 Jul 2024 02:22 PM (IST)

Jammu Kashmir News जम्मू में आतंकी हमलों के बीच उधमपुर में मोर्टार सेल मिलने से हड़कंप मच गया है। खेत ...और पढ़ें

Jammu Kashmir News: मोर्टार सेल मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस।
Jammu Kashmir News: मोर्टार सेल मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस।

HighLights

  1. टीम ने मोर्टार को कब्जे में ले लिया और जांच शुरू कर दी।
  2. स्थानीय लोगों की सूचना के बाद हरकत में आई पुलिस।
  3. मौके पर पहुंचा बम निरोधक दस्ता।

जागरण संवाददाता, उधमपुर। जम्मू में आतंकी हमलों के बीच एक बड़ी घटना सामने आई है। उधमपुर जिले के मियां बाग इलाके में पुराना मोर्टार शेल मिलने से हड़कंप मच गया है। आज (सोमवार) सुबह मंदिर के पास खेत में मोर्टार शेल बरामद हुआ है। पुलिस टीम को तुरंत इसकी सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची टीम ने मोर्टार को कब्जे में ले लिया और जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पुलिस ने गोला बरामद कर लिया है। बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और उसे सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया।

कैसे खेत में पहुंचा मोर्टार सेल

धार रोड से पुराना जंग लगा शेल बरामद किया गया है। पुलिस ने इसे तवी नदी के तट पर निष्क्रिय कर दिया है। वहीं, पुलिस इस जांच में जुट गई है कि कैसे यह मोर्टार शेल खेत में पहुंचा है? हालांकि, बड़ी अनहोनी टल गई है। मोर्टार सेल के फटने से बड़ी क्षति हो सकती थी।

5 जवान शहीद

वहीं, इससे पहले जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगरोटा के बन टोल प्लाजा के पास सुरक्षा बलों को दो पुराने मोर्टार शेल मिले थे। गश्त के दौरान सुरक्षा बलों ने एक खाई में मोर्टार शेल छोड़े हुए देखे थे। बम निरोधक दस्ता घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों विस्फोटक उपकरणों को सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया था।

कश्मीर टाइगर्स ने ली जिम्मेदारी

बता दें कि कठुआ जिले के माछेदी इलाके में आतंकियों ने सेना के काफिले पर हमला किया था, जिसमें पांच जवान शहीद हो गए थे। इस हमले की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद के मुखौटा संगठन कश्मीर टाइगर्स ने ली। सोमवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे सेना के दो वाहन क्षेत्र में नियमित गश्त पर थे। जैसे ही सेना के जवान अपनी वाहन वहां से गुजरे आतंकियों ने हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें- Udhampur News: उधमपुर उत्तर भारत का बड़ा रेल जंक्शन बनेगा, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने किया एलान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।