विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए अच्छी खबर, अब श्रद्धालुओं को मिलेगा गर्म नाश्ता, चाय और ताजा दूध

Published: Fri, 30 Oct 2026 10:02 AM (IST)

कटड़ा रेलवे स्टेशन पर माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं के लिए खानपान सेवाओं का विस्तार किया गया है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. प्लेटफार्मों पर नई खानपान दुकानें आवंटित की गईं

  2. यात्रियों के लिए आधुनिक मिल्क बूथ स्थापित किया गया

  3. लंबे समय से बंद रिफ्रेशमेंट रूम फिर खुलेगा

संवाद सहयोगी, कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए देशभर से कटड़ा आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल ने कटड़ा रेलवे स्टेशन पर खानपान सेवाओं का विस्तार किया है।

स्टेशन के विभिन्न प्लेटफार्मों पर कैटरिंग की दुकानें आवंटित की गई हैं। जिनके शुरू होने से यात्रियों को चाय, नाश्ता और अन्य खाद्य सामग्री स्टेशन परिसर में ही मिल सकेगी। इन्हें अगले माह से शुरू करने की योजना है।

वहीं, स्टेशन पर कुछ नए आउटलेट्स भी शुरू किए गए हैं, जिनमें पानी, चाय आदि उपलब्ध करवाई जा रही है। कटड़ा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक और चार-पांच पर नई कैटरिंग दुकानें आवंटित की गई हैं। यहां स्वच्छ और उचित कीमत पर गर्म भोजन, नाश्ता तथा चाय उपलब्ध कराने की व्यवस्था होगी।

यात्रियों को ताजा पैक दूध मिलेगा

यात्रियों की पोषण संबंधी जरूरतों को देखते हुए प्लेटफार्म नंबर दो-तीन पर आधुनिक मिल्क बूथ भी आवंटित किया गया है। इससे छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार यात्रियों को ताजा और पैक दूध मिल सकेगा।

जम्मू मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल के मार्गदर्शन में कटड़ा स्टेशन पर यात्रियों की खानपान सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है।

रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्मों पर खानपान आउटलेट्स शुरू करने की दिशा में भी काम कर रहा है। यहां चना-पूरी, राजमा-चावल सहित अन्य खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने की योजना है। नई सुविधाओं से स्टेशन पर यात्रियों को मिलने वाली सहूलियतें बढ़ेंगी।

लंबे समय से बंद रिफ्रेशमेंट रूम भी खुलेगा

कटड़ा रेलवे स्टेशन पर लंबे समय से बंद रिफ्रेशमेंट रूम को दोबारा शुरू करने की दिशा में कदम उठाया गया है। रेलवे के मुताबिक, भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम ने इसका आवंटन किया है। इसे 24 घंटे संचालित करने की व्यवस्था होगी।

यह भी पढ़ें- वैष्णो देवी-अमरनाथ धाम सहित 15 स्थलों पर सीमित होगी श्रद्धालुओं की संख्या, जम्मू-कश्मीर में नई पर्वतीय नीति तैयार

यह भी पढ़ें- वैष्णो देवी जाने का बना रहे हैं प्लान? त्योहारों के चलते श्रद्धालुओं की संख्या घटी, जानें यात्रा का ताजा हाल

 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।