Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, आतंकी ठिकाना ध्वस्त; भारी मात्रा में हथियार बरामद

    Updated: Fri, 01 May 2026 11:35 PM (IST)

    किश्तवाड़ जिले में सुरक्षाबलों ने एक पुराने आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया है। यहां से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद की ...और पढ़ें

    किश्तवाड़ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त। फोटो जागरण

    किश्तवाड़ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त। फोटो जागरण

    HighLights

    1. किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों ने आतंकी ठिकाना ध्वस्त किया।

    2. भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक बरामद।

    3. यह ठिकाना मारे गए आतंकी कमांडर का था।

    संवाद सहयोगी, किश्तवाड़। सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को किश्तवाड़ जिले में आतंकियों के एक ठिकाने को ध्वस्त कर दिया और वहां से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद की। जिले के छातरू इलाके में चलाए गए एक तलाशी अभियान के दौरान, सुरक्षा बलों ने सिगड़ी भाटा इलाके के बाजमांडू जंगल में स्थित इस ठिकाने का पता लगाया।

    अधिकारियों ने बताया कि यह ठिकाना एक ऐसे आतंकी कमांडर का था, जिसे सुरक्षा बल पहले ही मार गिरा चुके थे। बरामद किए गए हथियारों और गोला-बारूद में एक मैगज़ीन वाली कार्बाइन गन, एक मैगज़ीन वाली पिस्तौल, एक स्लिंग, एक 51 एम एम रॉकेट वाला अंडर बैरल ग्रेनेड लॉन्चर और चार डेटोनेटर शामिल थे।

    इसके अलावा, अधिकारियों ने बताया कि उन्हें 97 राउंड 9 एम एम ज़िंदा कारतूस, 18 राउंड 7.62 एम एम ज़िंदा कारतूस, एक पुल-थ्रू, एक किलोग्राम विस्फोटक, एक केनवुड रेडियो सेट और दो मोटोरोला रेडियो सेट भी बरामद हुए हैं।

    ठिकाना बहुत ही पुराना लग रहा है क्योंकि इसमें ब्रह्ममद कारवाईन और मोटरोला ओर कैन वुड के सेट जो की 90 के दशक में आतंकवादी इस्तेमाल करते थे ऐसा लग रहा है कि सुरक्षा वालों को किसी पुराने ही आतंकवादी ने इस खबर की भनक दी थी जिसके चलते सुरक्षा बलों ने कि आज की ठिकाना ध्वस्त किया।