Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जम्मू-कश्मीर के रियासी में सड़क पर पानी पीता दिखा तेंदुआ, कार सवारों ने कैमरे में किया कैद

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 12:52 PM (IST)

    रियासी के घाड़ीकोट क्षेत्र में पनासा से कटड़ा जा रहे कार सवारों के सामने सड़क पर पानी पीता तेंदुआ आ गया, जिससे कुछ देर के लिए यातायात रुक गया। ...और पढ़ें

    सड़क पर पानी पी रहा था तेंदुआ (फोटो: जागरण)

    सड़क पर पानी पी रहा था तेंदुआ (फोटो: जागरण)

    HighLights

    1. रियासी के घाड़ीकोट में सड़क पर दिखा तेंदुआ।

    2. बारिश का पानी पीते तेंदुए ने रोका यातायात।

    3. कार सवारों ने मोबाइल में कैद की घटना।

    संवाद सहयोगी, रियासी। ठाकरा कोट तहसील के पनासा से कटड़ा की ओर लौट रहे कार सवारों के सामने शुक्रवार शाम घाड़ीकोट क्षेत्र में अचानक तेंदुआ आ गया। सड़क पर जमा बारिश का पानी पी रहे तेंदुए को बीच मार्ग में देखकर चालक ने तुरंत कार रोक दी और सभी लोग शीशे बंद कर वाहन के भीतर ही बैठे रहे।

    कुछ देर तक सड़क पर तेंदुए की मौजूदगी के कारण यातायात भी थमा रहा। कार सवारों के अनुसार घटना शाम करीब 5:30 बजे की है। वे पनासा से कटड़ा की ओर जा रहे थे, तभी सड़क पर उन्हें तेंदुआ दिखाई दिया।

    तेंदुआ सड़क पर जमा पानी पी रहा था और कार से काफी नजदीक था। अचानक सामने आए वन्यजीव को देखकर कार सवार घबरा गए और उन्होंने वाहन बंद कर शीशे ऊपर कर लिए। करीब तीन से चार मिनट तक वे बिना कोई हलचल किए कार के भीतर बैठे रहे। इस दौरान उन्होंने मोबाइल फोन से तेंदुए की कुछ तस्वीरें भी खींचीं।

    इसी बीच पीछे से एक डंपर वहां पहुंचा। डंपर चालक ने हार्न बजाया तो आवाज सुनकर तेंदुआ सतर्क हो गया। उसने तत्काल सड़क से नीचे झाड़ियों की ओर छलांग लगाई और देखते ही देखते वहां से ओझल हो गया। तेंदुए के सड़क से हटने के बाद कार सवारों ने भी वाहन आगे बढ़ाया और कटड़ा की ओर रवाना हो गए।

    खबरें और भी

    बारिश के बाद सड़क पर जमा पानी पीने के लिए तेंदुए के मार्ग पर आने से क्षेत्र में कुछ देर के लिए रोमांच और दहशत का माहौल बन गया। कार सवारों के मोबाइल में कैद तस्वीरों के कारण घटना स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही।