विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maa Vaishno Devi: पहाड़ी से पत्थर फिसला और... मां वैष्णो देवी के दर्शन करने आए श्रद्धालु की हादसे में मौत

Published: Wed, 03 Jul 2024 04:44 PM (IST)

इन दिनों पहाड़ों से पत्थर फिसलने की घटनाएं बढ़ गई है। इसी क्रम में वैष्णो देवी भवन पर एक हादसा ...और पढ़ें

वैष्णो देवी भवन पर पत्थर फिसलने से एक व्यक्ति की मौत हो गई
वैष्णो देवी भवन पर पत्थर फिसलने से एक व्यक्ति की मौत हो गई

HighLights

  1. मां वैष्णो देवी मार्ग पर पत्थर लगने से श्रद्धालु की मौत

संवाद सहयोगी, कटड़ा। परिजनों के साथ मां वैष्णो देवी की यात्रा पर आए एक श्रद्धालु की मौत हो गई। भवन के बैटरी कार मार्ग पर देवी द्वार क्षेत्र पर पहाड़ी से पत्थर फिसला जो श्रद्धालु को जा लगा, जिससे उसकी मौत हो गई।

श्रद्धालु की पहचान शिवांशु त्रिपाठी (20) पुत्र अविनाश त्रिपाठी निवासी अतिराजपुर, छिबरामन, कन्नौज, उत्तर प्रदेश के रूम में हुई है।

बैटरी कार मार्ग पर हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक श्रद्धालु शिवांशु त्रिपाठी अपने परिजनों के साथ बुधवार को मां वैष्णो देवी के भवन की ओर रवाना हुआ तभी दोपहर करीब एक बजे बैटरी कार मार्ग पर देवी द्वार क्षेत्र में अचानक पहाड़ी से फिसल कर पत्थर श्रद्धालु को लग गया। जिसके बाद वह जख्मी हो गया।

वहीं मौके पर मौजूद श्राइन बोर्ड अधिकारियों व कर्मियों के साथ ही पुलिस के जवानों ने तुरंत राहत व बचाव कार्य कर गंभीर रूप से घायल श्रद्धालु को इलाज के लिए अर्धक्वारी स्थित डिस्पेंसरी लाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

श्रद्धालुओं की आवाजाही लगातार जारी है

शव को पोस्टपार्टम के लिए कटड़ा के सरकारी अस्पताल के शवदाहगृह में रवाना कर दिया गया। इस घटना के बावजूद फिलहाल मां वैष्णो देवी के सभी मार्ग विशेष कर बैटरी कर मार्ग सुचारू है और श्रद्धालुओं की आवाजाही लगातार बनी हुई है।

यह भी पढ़ें- 'चलो बुलावा आया है...' के जयकारों के साथ बदलते मौसम में भी मां वैष्णो देवी की यात्रा जारी, ये सुविधाएं रही प्रभावित

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।