विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उधमपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, साइबर ठगी की शिकार होने के बाद से चल रही थी परेशान

Published: Mon, 06 Oct 2025 10:25 AM (IST)

उधमपुर के रौंदोमेल इलाके में एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई। मृतका के ससुर ने साइबर धोखाधड़ी को ...और पढ़ें

संदिग्ध परिस्थितियों में घर पर फंदे से लटकी मिली विवाहिता।
संदिग्ध परिस्थितियों में घर पर फंदे से लटकी मिली विवाहिता।

HighLights

  1. उधमपुर में महिला फंदे से लटकी मिली
  2. साइबर धोखाधड़ी से परेशान थी मृतका
  3. पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

जागरण संवाददाता, उधमपुर। उधमपुर के रौंदोमेल इलाके में शनिवार शाम को एक महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटककर मृत पाया जाना इलाके में सनसनी फैलाने वाला मामला बन गया है। मृतका की पहचान 28 वर्षीय संतोष देवी के रूप में हुई है।

पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका के ससुर का दावा कि संतोष देवी के साथ लगभग 1.17 लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी हुई थी। जिसे लेकर वह परेशान थी और यह आत्महत्या का कारण हो सकता है। वहीं, मायके वालों ने मामले की जांच कर ने की मांग की है।

मृतका के मायके वालों ने बताया कि संतोष देवी का विवाह सात-आठ साल पहले हुआ था। पति हैदराबाद में पल्लेदारी का काम करता है और इस समय वह वहां पर है। उसने बताया कि घटना वाले दिन सुबह उसकी देवरानी ने फोन किया था। हाल पूछने पर कहा कि वह ठीक है और सो रही है।

दोपहर ढाई बजे फिर फोन किया गया तो मृतका की मौत की जानकारी मिली। उन्होंने बताया फोन करने पर संतोष फोन नहीं उठाती थी, फोन उसका ससुर का देवरानी उठाते थे। वहीं, ससुर ने बताया कि घटना के समय वह घर पर नहीं थे।

घर में केवल सास और देवरानी मौजूद थे, जो वर्षा के कारण भीगे घास को पलटने के लिए बाहर गए थे। इसी बीच संतोष ने चादर से फंदा कर लगा आत्महत्या कर ली। वहीं, पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चलेगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।