Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    वैष्णो देवी कटड़ा में रोपवे को लेकर फिर गरमाई सियासत, अब क्यों हो रहा है विरोध? जानें पूरा मामला

    Updated: Sat, 12 Apr 2025 08:10 PM (IST)

    कटड़ा में माता वैष्णो देवी (Mata Vaishno Devi Katra) के रोपवे परियोजना और सड़क चौड़ीकरण का वैष्णो देवी संघर्ष समिति ने विरोध किया है। समिति का कहना है ...और पढ़ें

    कटड़ा में रोपवे निर्माण पर गर्माई राजनीति संघर्ष समिति ने जताई नाराजगी
    कटड़ा में रोपवे निर्माण पर गर्माई राजनीति संघर्ष समिति ने जताई नाराजगी

    संवाद सहयोगी, कटड़ा। माता वैष्णो देवी (Mata Vaishno) के आधार शिविर कटड़ा में रोपवे परियोजना के निर्माण और सड़क चौड़ीकरण को लेकर एक बार फिर राजनीति गरमा गई है। हाल ही में स्थानीय विधायक बलदेव राज शर्मा ने प्रेसवार्ता में कहा था कि माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (Mata Vaishno Devi Shrine Board) द्वारा ताराकोट मार्ग से सांझी छत तक रोपवे का निर्माण किया जा रहा है।

    विधायक बलदेव राज शर्मा ने क्या कहा?

    विधायक बलदेव राज शर्मा ने कहा था कि कटड़ा में बढ़ते यातायात दबाव को लेकर प्रमुख सड़कों को चौड़ा करने की जरूरत है। इससे देशभर से मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित और सुगम होगी और यातायात व्यवस्था में भी काफी सुधार होगा।

    वैष्णो देवी संघर्ष समिति क्यों कर रही है विरोध?

    इसे पर माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति कटड़ा के प्रवक्ता करण सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल द्वारा गठित उच्चस्तरीय कमेटी के साथ विभिन्न कमेटियों की बैठक के बावजूद सिर्फ विधायक बलदेव राज शर्मा , उनके भाई और एक संस्था के कुछ सदस्य ही माता वैष्णो देवी के यात्रा मार्ग पर रोपवे निर्माण के पक्ष में हैं।

    कटड़ा में पत्रकारों से बात करते संघर्ष समिति के सदस्य (फोटो- जागरण)

    करण सिंह ने कहा कि तारा कोर्ट से रोपवे लगाने से न केवल लाखों लोगों का रोजगार प्रभावित होगा, बल्कि श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था भी आहत होगी। समिति इस योजना का कड़ा विरोध करती है।

    शनिवार को कटड़ा में प्रेसवार्ता में संघर्ष समिति के सदस्यों ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण से पहले प्रशासन को अवैध रूप से मार्गों पर खड़े वाहनों को हटाना चाहिए। क्योंकि यही जाम की मुख्य वजह हैं।

    प्रवक्ता ने सुझाव दिया कि यदि इन अवरोधों को हटाने के बाद भी समस्या बनी रहती है, तभी सड़क चौड़ीकरण पर विचार किया जाना चाहिए।

    'दीर्घकालिक दृष्टि से रोपवे आवश्यक'

    वहीं, विधायक कार्यालय से जुड़े सूत्रों का कहना है कि ये योजनाएं पर्यटन को बढ़ावा देने और तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए हैं। दीर्घकालिक दृष्टि से रोपवे और चौड़ीकरण आवश्यक हैं, ताकि भविष्य की बढ़ती भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। इस मौके पर समिति के चेयरमैन बली राम राणा, सदस्य राजेश सदोत्रा, पूर्व पार्षद रवि नाग, वरूण मगोत्रा, मोहन, नरेश केसर व अन्य सदस्य मौजूद थे।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- 'अंधेरे में आप उम्मीद की किरण...', महबूबा मुफ्ती ने क्यों की स्टालिन, ममता और सिद्धरमैया की तारीफ?

    ये भी पढ़ें- 19 को दुनिया के सबसे ऊंचे Chenab Railway Bridge का उद्घाटन करेंगे PM मोदी, 1200 से अधिक जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात