विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हत्या या कुछ और? उधमपुर में नाले के पास मिले महिला व दो बच्चों के शव

Published: Tue, 09 Sep 2025 11:09 AM (GMT+05:30)

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनिहाल के पास एक पुल के नीचे एक महिला और दो नाबालिगों के शव मिलने से ...और पढ़ें

बनिहाल में पुलिया के नीचे महिला व दो नाबालिगों के शव बरामद, हत्या की आशंका।
बनिहाल में पुलिया के नीचे महिला व दो नाबालिगों के शव बरामद, हत्या की आशंका।

HighLights

  1. बनिहाल में पुल के नीचे तीन शव बरामद
  2. महिला और दो नाबालिगों की हुई मौत
  3. पुलिस ने हत्या की आशंका जताई

जागरण संवाददाता, उधमपुर। रामबन जिले के बनिहाल के रतन बास इलाके में सोमवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक पुल के नीचे तीन शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाए गए। यह स्थान बनिहाल कस्बे से लगभग तीन किलोमीटर दूर है।

इनमें एक महिला और दो नाबालिग है। रात तक तीनों की पहचान नहीं हो सकी थी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कुछ राहगीरों ने दोपहर के समय पुलिया के नीचे शव देखे और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गया।

इसकी सूचना मिलने के बाद काफी संख्या में स्थानीय निवासी और स्वयं सेवी संस्थाओं के सदस्य भी पहुंच गए। कुछ समय के बाद पुलिस के कई वाहन पहुंचने पर राजमार्ग पर यातायात भी प्रभावित हुआ।

पुलिस ने तुरंत एफएसल की टीम को मौके पर बुलाया और टीम ने मौके से कई तरह के नमूने लिए। रामबन के एसएसपी अरुण गुप्ता ने बताया कि शवों की पहचान की जा रही है और मामले की गहन जांच जारी है।

एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्र किए हैं। तीनों शवों को उप-जिला अस्पताल बनिहाल भेजा गया है, जहां उन्हें पहचान के लिए शवगृह में रखा गया है। मंगलवार को डॉक्टरों के एक बोर्ड द्वारा शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

एसएसपी ने कहा कि प्रथम दृष्टया मैं यह मामला हत्या का प्रतीत होता है, लेकिन मौत के वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। पुलिस ने घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने रामबन के सभी पुलिस स्टेशनों से गुमशुदा लोगों की जानकारी जुटाना भी शुरू कर दिया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।