Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Udhampur News: PM मोदी की 20 को ऊधमपुर में रैली... विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित, 10 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता होंगे शामिल

    By amit mahi Edited By: Shoyeb Ahmed
    Updated: Sun, 18 Feb 2024 05:31 AM (IST)

    20 फरवरी को होने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियों जोरों-शोरों पर हैं और प्रधानमंत्री की जम्मू के एमएएम स्टेडियम मे ...और पढ़ें

    ऊधमपुर में PM मोदी की 20 को होगी रैली (फाइल फोटो)
    ऊधमपुर में PM मोदी की 20 को होगी रैली (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. एक हजार वाहनों से वे जम्मू के लिए 20 को सुबह होंगे रवाना
    2. प्रधानमंत्री मोदी कई प्रतिष्ठित योजनाओं का करेंगे उद्घाटन

    जागरण संवाददाता, ऊधमपुर। PM Modi Rally In Udhampur: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 20 फरवरी को प्रदेश के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियों जोरों पर है। प्रधानमंत्री की जम्मू के एमएएम स्टेडियम में होने वाली रैली में ऊधमपुर से दस हजार से अधिक भाजपाई शामिल होंगे, जो 20 फरवरी को सुबह करीब एक हजार वाहनों से जम्मू रवाना होंगे। भाजपा की ओर से इसकी तैयारियां की जा रही हैं।

    पीएम मोदी विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित

    प्रधानमंत्री 20 फरवरी को जम्मू कश्मीर के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वह कई प्रतिष्ठित परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही जम्मू के एमएएम स्टेडियम में वह विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

    प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में सभी जिलों से कार्यकर्ता व नेता शामिल होंगे। इसी कड़ी में ऊधमपुर जिले से 10 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता रैली में शामिल होने जम्मू जांएगे।

    जिले के दूरदराज इलाकों से ऊधमपुर पहुंचेंगे कार्यकर्ता

    इस बारे में जिला भाजपा अध्यक्ष अरुण गुप्ता व रैली में कार्यकर्ताओं के जाने की व्यवस्था को देखकर विकास शर्मा ने बताया कि 20 फरवरी को प्रस्तावित रैली में ऊधमपुर जिले से 10 हजार से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे। वे 100 बसों व 100 मेटाडोरों के अलावा करीब 800 निजी वाहनों से जम्मू रवाना होंगे। जिले के दूरदराज के इलाकों के कार्यकर्ता 19 फरवरी को ऊधमपुर पहुंच जाएंगे।

    ऊधमपुर में इनके ठहरने की व्यवस्था भाजपा कार्यालय, विभिन्न आश्रमों, मंदिर में की गई है। एक साथ कार्यकर्ताओं के वाहन निकलने से जाम की स्थिति न बने, इसके लिए सुबह छह बजे से कार्यकर्ता रवाना होने शुरू हो जाएंगे। टिकरी में कार्यकर्ताओं के नाश्ते की व्यवस्था रखी गई है।

    खबरें और भी

    रविवार तक पूरा हो जाएगा कार्यक्रम व व्यवस्थाओं का अंतिम रूप

    इसके अलावा जखैनी में भी ऐसी व्यवस्था करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे चिनैनी व अन्य इलाकों से आने वाले कार्यकर्ता वहां पर जलपान कर सकें। मगर अभी जखैनी वाली व्यवस्था विचाराधीन है, जिसे अभी तक अंतिम रूप नहीं दिया गया है।

    मजालता खून क्षेत्र के कार्यकर्ता मानसर मार्ग से सांबा होते हुए जम्मू पहुंचेंगे। शेष जखैनी, ऊधमपुर, टिकरी के रास्ते जम्मू जाएंगे। इसे लेकर जिला प्रशासन के साथ बैठक कर विचार-विमर्श किया जा रहा है। रविवार तक सारे कार्यक्रम व व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।