VIDEO: जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर में बड़ा हादसा टला, बर्फबारी में फंसे 12 लोगों बचाया गया; पुलिस ने ऐसे किया रेस्क्यू
ऊधमपुर में भारी बर्फबारी के कारण चोचरू गला में 12 लोग, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे, फंस गए। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक बचाव अभियान चल ...और पढ़ें

ऊधमपुर में बर्फबारी में फंसे 12 लोगों का सफल रेस्क्यू
HighLights
ऊधमपुर में भारी बर्फबारी में 12 लोग फंसे
पुलिस ने तुरंत बचाव अभियान चलाकर सभी को बचाया
बचाए गए लोगों को भोजन, आश्रय, चिकित्सा मिली
जागरण संवाददाता, ऊधमपुर। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में अचानक हुई बर्फबारी में कई लोग पहाड़ों के बीच फंस गए। इस दौरान पुलिस ने इंसानियत और कर्तव्य का बेहतरीन उदाहरण पेश करते हुए सभी लोगों को बचा लिया, जिससे एक बड़ा खतरा होते-होते टल गया।
जानकारी के अनुसार, बसंतगढ़ क्षेत्र की ऊपरी पहाड़ियों में स्थित चोचरू गला में भारी बर्फबारी के कारण करीब 12 लोग फंस गए। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। लेकिन पुलिस ने देवदूत बनकर समय रहते सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।
पुलिस के मुताबिक, चोचरू गला में बर्फबारी के कारण फंसे लोगों की सूचना मिलते ही पुलिस पोस्ट सांग हरकत में आ गई। सूचना के आधार पर पुलिस पोस्ट सांग के प्रभारी हेड कांस्टेबल मुश्ताक अहमद के नेतृत्व में एक पुलिस टीम तत्काल मौके पर रवाना हुई। सारा बचाव अभियान डीएसपी पीसी बसंतगढ़ चरणजीत सिंह की निगरानी और एसएचओ थाना बसंतगढ़ पीएसआई रोहिन चलोत्रा के निर्देशन में चलाया गया।
#PeopleFirst#UdhampurPolice
— District Police Udhampur (@UdhampurPolice) January 23, 2026
Udhampur Police Successfully Rescue 12 Persons Stranded Due to Heavy Snowfall in Upper Ridges of Basantgarh Area @JmuKmrPolice @ZPHQJammu @igp_jammu @UHqrs @SarahRizviIPS pic.twitter.com/YDb1lyEfYb
कड़ाके की ठंड, घने कोहरे और बर्फ से ढके दुर्गम रास्तों के बावजूद पुलिस टीम ने कई किलोमीटर पैदल सफर तय कर मौके तक पहुंच बनाई। कठिन हालातों में भी हिम्मत न हारते हुए टीम ने सभी 12 फंसे लोगों को सुरक्षित निकाल कर पुलिस पोस्ट संग पहुंचाया।
रेस्क्यू करने के बाद सभी लोगों को भोजन, सुरक्षित आश्रय और आवश्यक चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई गई। पुलिस की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता से एक बड़ा हादसा टल गया। बचाए गए लोगों के साथ स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम की खूब सराहना की।