विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

किश्तवाड़ में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी ओवरलोडेड टाटा सूमो; हादसे में दो लोगों की मौत और 13 घायल

Published: Sat, 10 Feb 2024 09:50 AM (IST)

Accident in Kishtwar किश्तवाड़ में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गुलाबगढ़ पाडर से हाको गांव जा रही टाटा सुमो गहरी ...और पढ़ें

किश्तवाड़ में गहरी खाई में गिरी ओवरलोडेड टाटा सूमो (फाइल फोटो)
किश्तवाड़ में गहरी खाई में गिरी ओवरलोडेड टाटा सूमो (फाइल फोटो)

HighLights

  1. किश्तवाड़ में दर्दनाक सड़क हादसा
  2. गहरी खाई में गिरी टाटा सूमो
  3. हादसे में दो लोगों की मौत और 13 लोग घाटल

संवाद सहयोगी, किश्तवाड़। Accident in Kishtwar: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गुलाबगढ़ पाडर से हाको गांव जा रही टाटा सुमो जेके ,17 7378 गहरी खाई (Tata Sumo fell into ditch) में जा गिरी। जिसके चलते दो लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई और 13 लोग घायल हो गए।

कार में सवार थे 15 लोग 

सोमो में 15 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि शाम के पांच बजे के समय यह सुमो गुलाबगढ़ से 15 सवारियां लेकर हाको गांव के लिए रवाना हुई। गुलाबगढ़ से ही सोमो में सवारियां ओवरलोड थी लेकिन किसी ने भी इस पर ध्यान नहीं दिया।

हादसे में दो लोगों की मौत और 13 घायल

जैसे ही यह सोमो कुंडेल गांव से आगे पहुंची तो वहां पर चालक नियंत्रण खो बैठा और सोमो गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोग वहां पर इकट्ठे हो गए और घायलों को वहां से निकाल कर अठोली सब जिला अस्पताल में लाया गया। जहां पर दो लोगों की मौत हो गई और 13 लोगों को उपचार के बाद किश्तवाड़ जिला अस्पताल में रेफर किया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।

इलाके में धड़ल्ले से चलते हैं ओवरलोडेड वाहन

बताया जा रहा है कि पाडर तथा आसपास के इलाकों में जितने भी छोटे बढ़ सवारी वाहन चल रहे हैं उनमें ज्यादातर ओवरलोड चलते हैं और किसी का इन पर ध्यान नहीं है । ऐआरटीओ और यातायात पुलिस सिर्फ शहरों में बैठकर ही नाके लगाकर लोगों को यातायात नियमों के बारे में बताते रहते हैं।

हादसा होने पर मामूली सी औपचारिकताएं की जाती पूरी

लेकिन दूर दराज के इलाकों में ओवरलोडिंग पर किसी का ध्यान नहीं है। जब कोई हादसा होता है तो मामूली सी औपचारिकताएं पूरी की जाती है और बाद में फिर वही हाल ऐसे में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन कोई ठोस उपाय नहीं बना रहा है।

हादसे में घायल होने वाले लोगों की सूची

  • मस्त राम पुत्र काका राम निवासी हाकू पाडर (33 वर्ष)
  • आशा देवी पत्नी मस्त राम निवासी हाकू पाडर (25 वर्ष)
  • कविता देवी पत्नी अंजू कुमार निवासी हाकु पाडर (24 वर्ष)
  • दौलत राम पुत्र गिरधारी लालर/हे हाकू पाडर (32 वर्ष)
  • बेबी पुत्र मस्त राम निवासी हाकू पाडर (03) वर्ष)
  • बोध राज पुत्र अमर चंद निवासी हाकू पाडर (33 वर्ष)
  • मेला राम पुत्र जय राम निवासी हाकू पाडर (60 वर्ष)
  • भूरी देवी पत्नी रतन सिंह निवासी हाकू पाडर (60 वर्ष)
  • धीरज राणा पुत्र मिथुन कुमार निवासी हाकू पाडर (09 वर्ष)
  • सुबिता देवी पत्नी मिथुन कुमार निवासी हाकू पाडर (30 वर्ष)
  • आद्विक राणा पुत्र मिथुन कुमार निवासी हाकू पाडर (2 वर्ष)
  • हरनाम शिंग पुत्र नंद लाल हाकु पाडर(36 वर्ष)
  • अनजन कुमार पुत्र बोध राज निवासी हाकू पाडर (28 वर्ष)

यह भी पढ़ें- Mirwaiz Umar Farooq: नजरबंद किए गए हुर्रियत चीफ मीरवाइज उमर फारूक, जामा मस्जिद में नमाज से पहले घर में कैद


हादसे में मरने वालों के नाम

  • दया कृष्ण पुत्र जानकी नाथ निवासी हाकू पाडर (36 वर्ष)
  • बेबी पुत्र अंजन कुमार निवासी हाकू पाडर

यह भी पढ़ें- NIA का ताबड़तोड़ एक्शन, जमात-ए-इस्लामी से जुड़े लोगों के खिलाफ कर रही छापेमारी; जम्मू-कुलगाम समेत कई हिस्सों में की रेड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।