विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वैष्णो देवी में रोपवे परियोजना के विरोध में व्यापारियों की हड़ताल जारी, श्रद्धालुओं को हो रही है परेशानी

Published: Sun, 24 Nov 2024 12:43 PM (GMT+05:30)

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (Shri Mata Vaishno Devi Shrine Board) की रोपवे परियोजना के विरोध में कटड़ा के ...और पढ़ें

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की रोपवे परियोजना के विरोध जारी (फाइल फोटो)
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की रोपवे परियोजना के विरोध जारी (फाइल फोटो)

HighLights

  1. घोड़ा, पिट्ठू व पालकी की सेवाएं नहीं मिलने से श्रद्धालुओं को परेशानी
  2. परियोजना के विरोध में व्यापारियों का 72 घंटे की हड़ताल जारी

संवाद सहयोगी, कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की महत्वपूर्ण परियोजना के विरोध में 72 घंटे की हड़ताल के तहत शनिवार को दूसरे दिन भी भवन मार्ग पर दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। भवन मार्ग पर पंचायत पुराना दारूड के निवासियों के साथ ही घोड़ा, पिट्ठी तथा पालकी के मजदूरों ने काम बंद रखा। भवन मार्ग पर बाणगंगा क्षेत्र से लेकर मिल्कबार क्षेत्र तक सभी निजी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे।

श्रद्धालुओं को करनी पड़ रही है पैदल यात्रा 

घोड़ा, पिट्ठी तथा पालकी मजदूरों की हड़ताल से मां वैष्णो के श्रद्धालुओं को पैदल ही यात्रा करनी पड़ रही है। हालांकि भवन मार्ग पर आद्क्वारी मंदिर क्षेत्र से भवन तक श्रद्धालुओं को बैटरी कार सेवा, हेलीकॉप्टर सेवा निरंतर मिल रही है। हड़ताल से दिव्यांगों के साथ बुजुर्गों, महिलाओं को भी परेशान होना पड़ रहा है।

हड़ताल के दूसरे दिन भवन मार्ग पर पंचायत पुराना दारूड व्यापार मंडल कमेटी के सदस्य, ग्रामीण तथा मजदूरों ने एकत्रित होकर रोपवे परियोजना तथा श्राइन बोर्ड के विरुद्ध नारेबाजी की।

इस दौरान चरण पादुका मंदिर क्षेत्र से होकर बाणगंगा क्षेत्र, बाणगंगा मार्ग पर जुलूस निकालकर एसडीएम कार्यालय के बाहर दो घंटे तक धरना-प्रदर्शन किया। इस मौके पर एसडीएम पीयूष दोत्रा ने आश्वासन दिया की उनकी मांगों को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा।

प्रदर्शनकारियों ने बस अड्डा पर भी किया प्रदर्शन

प्रदर्शनकारियों ने कटडा के मुख्य बस अड्डा पर भी प्रदर्शन किया। इस दौरान कटडा मुख्य बस अड्डा पर आने वाले वाहनों को प्रमुख मार्गों पर रुकना पड़ा। श्रद्धालुओं को वाहनों से उतरकर पैदल ही आना पड़ा। हालांकि प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ जवान तैनात रहे।

पंचायत पुराना दारूड व्यापार मंडल कमेटी के सदस्य डॉ. करण सिंह, सोहन सिंह, विक्रम सिंह, रमन सिंह, सुदर्शन सिंह, ओंकार सिंह, जोगिंदर सिंह, रणजीत सिंह, सिंदूर सिंह, नरेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया कि किसी भी हालत में रोपवे परियोजना मां वैष्णो देवी के ताराकोट मार्ग पर बनने नहीं दी जाएगी, क्योंकि यह मां वैष्णो देवी की आस्था के साथ ही धार्मिक यात्रा के साथ खिलवाड़ है।

यह भी पढ़ें- वैष्णो देवी जा रहे हैं तो संभलें! न मिलेंगी पालकी और न घोड़े-पिट्टू, रोपवे परियोजना के विरोध में हड़ताल जारी

रविवार को भी जारी रहेगी हड़ताल

दूसरी ओर इससे व्यापारी वर्ग को नुकसान होगा। हड़ताल रविवार की भी जारी रहेगी। उधर, हड़ताल में कटडा का व्यापारी वर्ग शामिल नहीं हुआ है। आधार शिविर कटडा आम दिनों की तरह पूरी तरह से खुल रहा, परंतु भवन मार्ग पर बाणगंगा क्षेत्र से लेकर मिल्कबार क्षेत्र तक निजी व्यापारिक प्रतिष्ठान पूरी तरह से बंद रहे। मजदूरों की सेवाएं भी बंद रहीं। श्रद्धालुओं को हेलीकॉप्टर सेवा, बैटरी कार सेवा के साथ श्राइन बोर्ड के सभी भोजनालयों, खानपान केंद्र, ईटिंग प्वाइंट्स की सेवाएं जारी हैं।

यह भी पढ़ें- Jammu Kashmir Tourism: कश्मीर में अब परवान चढ़ रहा पर्यटन उद्योग, इस साल आ चुके हैं 26 लाख टूरिस्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।