Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    2 महीने बाद मां वैष्णो देवी यात्रा में बढ़ी भीड़, घोड़ा-पिट्ठू और पालकी वाले फिर भी निराश; इस पल का कर रहे इंतजार

    Updated: Mon, 10 Mar 2025 08:17 AM (IST)

    मां वैष्णो देवी यात्रा (Maa Vaishno Devi Yatra) में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। रविवार को 27122 श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में हाजिरी लगाई। ...और पढ़ें

    मां वैष्णो देवी यात्रा में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई है। फाइल फोटो
    मां वैष्णो देवी यात्रा में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई है। फाइल फोटो

    HighLights

    1. मां वैष्णो देवी यात्रा में भीड़ बढ़ी
    2. महाकुंभ की वजह यात्रा में आई थी गिरावट
    3. शनिवार को 27122 श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में लगाई हाजिरी

    संवाद सहयोगी, कटड़ा। धर्मनगरी कटड़ा में रविवार दोपहर बाद अचानक मौसम बदल गया और आसमान पर बादलों ने डेरा जमा लिया। साथ ही ठंडी हवा चलने लगी। इसके बावजूद मां वैष्णो देवी (Maa Vaishno Devi Yatra) के दर्शन के लिए देशभर से कटड़ा पहुंचे श्रद्धालु पूरे जोश के साथ मां वैष्णो देवी के भवन की ओर रवाना होते रहे।

    मां वैष्णो देवी यात्रा में श्रद्धालुओं की बढ़ोतरी

    बीते करीब  ढाई महीने से जारी मां वैष्णो देवी (Maa Vaishno Devi) की यात्रा में कमी का सिलसिला थमता नजर आ रहा है। यात्रा में बढ़ोतरी शुरू हो गई है।

    यह भी पढ़ें- खुशखबरी! वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर, शुरू हुई 5 नई सेवाएं; मां के दर्शन करना अब और आसान

    बीते दिनों रोजाना 10 हजार से 15 हजार  के बीच श्रद्धालु कटड़ा पहुंच रहे थे, लेकिन शनिवार को 27122 श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी (Mata Vaishno Devi) के चरणों में हाजिरी लगाई थी जबकि रविवार शाम चार बजे ते 15600 श्रद्धालु अपना पंजीकरण करवा कर मां वैष्णो देवी भवन के लिए रवाना हो चुके थे और श्रद्धालुओं का लगातार आना जारी है।

    बिना किसी परेशानी के श्रद्धालु कर रहे अपनी यात्रा

    बीती चार-पांच दिन लगातार साफ मौसम रहने के चलते तापमान में वृद्धि के चलते श्रद्धालुओं को मां वैष्णो देवी (Maa Vaishno Devi Yatra) की यात्रा के दौरान गर्मी का अहसास हो रहा था, लेकिन रविवार को मौसम ने एक बार फिर करवट बदली और आसमान पर छा गए।

    इसके बावजूद श्रद्धालुओं को सभी तरह की सुविधाएं बिना किसी परेशानी के मिलती रही। इनमें हेलीकॉप्टर सेवा, बैटरी कार सेवा और रोपवे  केबल कार सेवा शामिल हैं। उम्मीद है कि कुछ दिनों में देश भर में जारी परीक्षाएं समाप्त हो जाएंगी।

    खबरें और भी

    घोड़ा-पिट्ठू और पालकी वालों को इस पल का इंतजार

    उसके बाद मां वैष्णो देवी (Maa Vaishno Devi) की यात्रा में और बढ़ोतरी होगी। एक बार फिर मां वैष्णो देवी (Maa Vaishno Devi) भवन हो या फिर कटड़ा  श्रद्धालुओं की चहल पहल से गुलजार होगा। इसका कटड़ा के व्यापारी वेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। घोड़ा-पिट्ठू और पालकी वाले भी देशभर में जारी बच्चों की परीक्षाओं के खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं जिससे मां वैष्णो देवी यात्रा (Maa Vaishno Devi Yatra) में श्रद्धालुओं में बढ़ोतरी हो सके। 

    यह भी पढ़ें- माता वैष्णो देवी के चरणों में राज बब्बर ने टेका माथा, कहा- मां जब बुलाती है, हाजिरी लगाने पहुंच जाता हूं