यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
लोकसभा चुनाव 2024: जम्मू-कश्मीर में पहले चरण की वोटिंग कल, बीते दिन आतंकी घटना के बाद सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
उधमपुर डोडा कठुआ लोकसभा सीट पर 19 अप्रैल को मतदान होना है। जिसे लेकर अब प्रशासन अलर्ट है। जगह-जगह पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस के अलावा ...और पढ़ें

HighLights
- इलाकों में लोगों के वाहनों की हो रही जांच।
- संदिग्ध IED मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने पहले से बढ़ाई चौकसी।
- चुनाव को लेकर बॉर्डर पुलिस पूरी तरह से चौकस।
संवाद सहयोगी, हीरानगर। (Jammu Lok Sabha Election 2024 Hindi News) उधमपुर डोडा कठुआ लोकसभा सीट पर शुक्रवार को होने वाले मतदान को लेकर सुरक्षा बलों ने भारत पाक अंतराष्ट्रीय सीमा पर चौकसी बढ़ा दी है। जीरो लाइन पर एक तरफ जहां बीएसएफ के जवान तारबंदी के आगे सीमा पार की गतिविधियों पर बराबर नजर रखे हुए हैं।
इलाकों में लोगों के वाहनों की हो रही जांच
वहीं जीरो लाइन पर पड़ते गांवों को जोड़ने वाली पंजाब की सीमा के साथ लगते पहाड़ पुर से लोंडी तक जगह जगह पर बीएसएफ ने एक माह से नाके लगा रखे हैं और क्षेत्र में आने जाने वाले लोगों की भी बकायदा जांच की जाती है।
तीसरी पंक्ति में जम्मू कश्मीर पुलिस की कोट पुन्नू, हरिया चक,बनियाडी,मढीन, लच्छी पुर, चकडा, सन्याल, शेरपुर के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित लोंडी मोड़ पर भी नाके लगा कर सीमावर्ती क्षेत्र में वाहनों की निमित्त जांच की जा रही है।
संदिग्ध IED मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने पहले से बढ़ाई चौकसी
गौरतलब है कि पिछले दिनों हीरानगर सेक्टर के मनियारी क्षेत्र में पाकिस्तान से आए ड्रोन द्वारा गिराई गई आईडी बीएसएफ द्वारा और ओल्ड सांबा कठुआ मार्ग पर बहने वाले वेई नाले के पास से भी एसओजी द्वारा बरामद की गई संदिग्ध आईईडी के बाद सुरक्षा बलों ने पहले से चौकसी बढ़ा रखी है और नियमित तलाशी अभियान भी चलाए जाते रहे हैं।
खबरें और भी
चुनाव को लेकर बॉर्डर पुलिस पूरी तरह से चौकस
अब चुनाव को लेकर भी सुरक्षा बल काफी चौकस है। इस संबंध में एसडीपीओ चडवाल धीरज सिंह कटोच का कहना है कि चुनाव को लेकर वाडर पुलिस पूरी तरह से चौकस है। अतिरिक्त नाके बंदी के साथ ही सीमावर्ती क्षेत्र में गश्त भी की जा रही है। कुल मिलाकर सुरक्षा के उचित प्रबंध किए गए हैं। ताकि मतदाता शांत और सुरक्षित माहौल में मतदान कर सकें।