यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Udhampur: अस्पताल में दोस्त के साथ आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, स्वजन ने सड़क जाम कर काटा बवाल
Udhampur अस्पताल में दोस्त से साथ आए एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। स्वजनों का आरोप है कि उसके साथ सिक्योरिटी गार्ड ने कथित तौर पर ...और पढ़ें

ऊधमपुर, जागरण संवाददाता: ऊधमपुर जिला अस्पताल में अपने किसी दोस्त से साथ आए रठियान के एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत किन कारणों से हुई यह स्पष्ट नहीं है। मगर स्वजनों का आरोप है कि दिलीप के साथ एक सिक्योरिटी गार्ड द्वारा कथित तौर पर मारपीट की गई और उसके बाद उसे वुमेन सेल ले जाया गया। जहां से उसे बेहोशी की हालात में अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया।
स्वजनों व ग्रामीणों ने न्याय के लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठित कर मामले की जांच कर मौत की सच्चाई सामाने लाने व दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर धार रोड पर धरना देकर जाम लगाया है।
मृतक की पहचान दिलीप सिंह पुत्र मंगत राम निवासी रठियान बताई गई है। मृतक के स्वजनों व गांववालों के मुताबिक परिवार के एक सदस्य के बीमार होने के कारण दिलीप जिला अस्पताल आया था। सुबह उसकी मौत की खबर मिली। स्वजनों के मुताबिक शनिवार देर रात को अस्पताल में एक सिक्योरिटी गार्ड ने कथित तौर पर कहासुनी और धक्कामुक्की हो गई। जिसके बाद बाथरूम में बंद कर उससे मारपीट की गई। जिसका एक चश्मदीद भी है।
परिवार के मुताबिक दिलीप को वुमेन सेल ले जाया गया था। सुबह उसकी की मौत को खबर मिली। लोगों ने बताया कि पुलिस ने उनको बताया कि सुबह लाकअप में बेहोश होने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया गया था। वहीं परिवार का दावा है कि जिला अस्पताल के डाक्टरों के मुताबिक उसे मृत अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया था।
खबरें और भी
अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांचने की मांग
परिवार और गांव के लोगों ने डीसी ऊधमपुर से हस्तक्षेप की मांग करते हुए मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठित कर सारे मामले की जांच करा कर दिलीप की मौत का सच बाहर लाने की मांग की। ताकि परिवार और सबको पता चल सके कि आखिर दिलीप की मौत किन परिस्थितियों में हुई। उन्होंने जिला अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांचने की मांग की और दिलीप की मौत के जिम्मेदार देखनी चाहिए।
अस्पताल के बाहर स्वजनों ने धरना देकर लगाया जाम
लोगों ने एक साजिश के तहत दिलीप सिंह को मारने का आरोप भी लगाया। लोगों ने मांगें पूरी न होने तक पोस्टमार्टम न होने देने व शव न ले जाने की चेतावनी देते हुए अस्पताल के बाहर धार रोड पर धरना देकर जाम लगा दिया है। पुलिस और प्रशासन प्रदर्शनकारियों को समझा बुझा कर शांत करने का प्रयास कर रही है। इस बारे में महिला पुलिस थाना प्रभारी ईशा महाजन से संपर्क करने पर उन्होंने कहा कि इस समय घटनास्थल पर हैं। बाद में इस बारे में बात करेंगी।