विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जिंदगी और मौत से जूझ रही चाचा की हवस का शिकार बनी आठ साल की मासूम, खून से लथपथ भतीजी को छोड़ हुआ फरार

By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
Published: Fri, 15 Sep 2023 12:38 PM (IST)

आरोपित उमेश महतो की इसी साल 14 जून को शादी हुई थी। पांच महीने पहले ही वह अपनी शादी के ...और पढ़ें

गोमिया में आठ साल की भतीजी से दुष्कर्म।
गोमिया में आठ साल की भतीजी से दुष्कर्म।

HighLights

  1. आरोपित की इसी साल 14 जून को शादी हुई है।
  2. वह पेशे से चालक है, दूसरे राज्य में गाड़ी चलाने का कार्य करता है।
  3. पांच माह पहले ही शादी के लिए गांव आया था, इसी माह जाने वाला था कि उसकी दादी का निधन हो गया।

संवाद सहयोगी, गोमिया (बेरमो)। गोमिया प्रखंड के एक गांव में रहने वाली आठ साल की बच्ची को उसके ही रिश्ते के चाचा ने बुधवार को हवस का शिकार बना लिया। बच्ची की स्थिति गंभीर है, उसे बोकारो के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिठाई का लालच देकर बच्‍ची को अकेले में बुलाया

पुलिस ने चतरोचट्टी के रहने वाले आरोपित उमेश महतो को गिरफ्तार कर लिया है। उमेश की दादी का श्राद्धकर्म था, बच्ची भी उसमें अपने माता-पिता के साथ आई थी।

लड़की के स्वजन ने बताया कि उमेश महतो की दादी का श्राद्धकर्म था। लड़की भी माता-पिता के साथ आई थी। घर के सदस्य श्राद्ध में व्यस्त थे।

पीड़िता के माता-पिता खरीदारी को बाजार गए थे। बुधवार शाम बच्ची घर में खेल रही थी, तभी आरोपित ने बच्ची को मिठाई का लालच देकर बुलाया। उसे एकांत में ले जाकर गलत काम किया। तब बच्ची रोने लगी।

यह भी पढ़ें: आखिर क्यों कुड़मी एक बार फिर 20 सितंबर से करने जा रहे 'रेल रोकाे आंदोलन'? प. नेहरू से जुड़ा है मामला

खून से लथपथ बच्‍ची को पहुंचाया गया अस्‍पताल

उसकी आवाज सुन श्राद्ध में आए रिश्तेदार दौड़े। वहां पहुंचे तो देखा कि बच्ची खून से लथपथ है। इस बीच आरोपित भाग गया। रिश्तेदारों ने पीड़िता के माता-पिता को जानकारी दी।

बच्ची को गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद बोकारो भेज दिया गया। वहां उसकी स्थिति चिंताजनक है।

बच्ची ने अस्पताल जाने के क्रम में अपने माता-पिता को सारी जानकारी दी। तब अभिभावकों ने पुलिस को सूचना दी।

थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि पोक्सो एक्ट के तहत केस किया है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। 

यह भी पढ़ें: बीवी और मां पर केरोसिन छिड़कर शख्‍स ने जिंदा जलाया, बच्‍चे देखते रहे पिता की हैवानियत, भीड़ जुटने से पहले फरार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।