Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'Karpoori Thakur को 'भारत रत्न' समाज के हर वर्ग का सम्मान', झारखंड के इस नेता ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ

    By Ram Murti Prasad Edited By: Shashank Shekhar
    Updated: Wed, 24 Jan 2024 06:22 PM (IST)

    जननायक कर्पूरी मोर्चा की ओर से बुधवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। इस मौके पर बोकारो विधायक बिरंची नारायण कांग्रेस ने ...और पढ़ें

    झारखंड के इस नेता ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ (फाइल फोटो)
    झारखंड के इस नेता ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. लालू यादव कर्पूरी ठाकुर को राजनैतिक गुरु व आदर्श मानते हैं- प्रदेश महासचिव
    2. सभी जाति -धर्म के लोगों को साथ लेकर चलना देश की जनता को सिखाया- प्रदेश महासचिव

    जागरण संवाददाता, बोकारो। जननायक कर्पूरी मोर्चा की ओर से सेक्टर 12 में बुधवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। बोकारो विधायक बिरंची नारायण, कांग्रेस नेता सीके ठाकुर, राजद जिलाध्यक्ष बुद्ध नारायण यादव, राजद प्रांत महासचिव घनश्याम चौधरी ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

    विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोषितों, दलितों व पिछड़ों की आवाज रहे जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से नवाजा है। जननायक को भारत रत्न का सम्मान समाज के हर वर्ग का सम्मान है। कभी-कभी ऐसा लगता है कि इन्हें भारत रत्न का सम्मान देने में देर हो गई। सबसे ज्यादा दिन कांग्रेस ने देश में शासन किया।

    'नरेंद्र मोदी सरकार सभी को सम्मान दे रही'

    बाबा साहेब को 35 साल बाद भारत रत्न का सम्मान मिला। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार इन सभी को सम्मान दे रही है। बोकारो बदल रहा है। विकास की गति तेज हुई है। कर्पूरी ठाकुर की विचारधारा से प्रेरित होकर काम करने से यह संभव हो रहा है। पिछड़े समाज के बेटे ने ऐसा करने की हिम्मत दिखाई है। विधायक बिरंची नारायण ने तिरंगा पार्क कैंप दो में जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा का निर्माण कराने की घोषणा की।

    राष्ट्रीय नाई महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर सीके ठाकुर ने कहा कि पिछड़े, दलित व आर्थिक रुप से पिछड़े अगड़ी जाति के लिए आरक्षण का प्रारुप लागू कर जननायक कर्पूरी ठाकुर ने समाज में समरुपता लाने का प्रयास किया। इन्होंने सीएनटी-एसपीटी एक्ट के दायरे में आने वाली सभी जातियों के लिए एक ऐसा मध्यम मार्ग निकालने की मांग की, जो उन्हें अपनी जमीन बचाने के साथ-साथ बैंक से लोग आदि दिलाने में मददगार साबित हो सके।

    खबरें और भी

    इन्होंने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न की उपाधि के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु व केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। राजद जिलाध्यक्ष बुद्ध नारायण यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर सामाजिक समरसता के हितैषी थे। इनके बताए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए।

    राजद ने मनाया कर्पूरी जयंती

    बोकारो जिला राजद की ओर से सेक्टर नौ स्थित हाल में बुधवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव घनश्याम चौधरी व जिलाध्यक्ष बुद्ध नारायण यादव ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।

    प्रदेश महासचिव घनश्याम चौधरी ने कहा कि लालू प्रसाद यादव भी कर्पूरी ठाकुर को अपना राजनैतिक गुरु व आदर्श मानते है। वह जीवन पर्यन्त दलितों, पिछड़ों, शोषितों की लड़ाई लड़ते रहे।

    सभी जाति -धर्म के लोगों को साथ लेकर चलना देश की जनता को उन्होनें ही सिखाया है। उन्हें भारत रत्न की उपाधि देने के लिए राष्ट्रीय जनता दल बहुत पहले से मांग कर रहा था। उन्हें भारत रत्न की उपाधि देना सम्मान की बात है। इनके बताए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए।

    जिलाध्यक्ष बुद्ध नारायण यादव ने कहा कि हमें कर्पूरी ठाकुर के जीवन पर्यन्त संघर्ष से सीख लेकर समाज की सेवा में लगना चाहिए। मौके पर रामजीत यादव, जितेन्द्र नारायण यादव, कुंदन कुमार, बढन गोप, रमाकांत साह,अशोक यादव, भवेश साहनी आदि उपस्थित थे।

    ये भी पढ़ें: Jharkhand News: धनबाद में पानी को तरसे लोग, दो लाख की आबादी के पास आज नहीं हुआ जलापूर्ति; और गहरा सकता है संकट

    ये भी पढ़ें: Jharkhand News: Abua Awas Scheme को लेकर आया बड़ा अपडेट! इस जिले में एक लाख परिवार को मिलेगा घर