विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नंदन कानन एक्सप्रेस में छूटा 14 लाख के गहनों से भरा बैग, भोजूडीह RPF ने बरामद कर यात्री को लौटाया

Published: Fri, 02 Oct 2026 10:02 PM (IST)

दक्षिण पूर्व रेलवे के भोजूडीह आरपीएफ ने ऑपरेशन अमानत के तहत नंदन कानन एक्सप्रेस से छूटा 14 लाख रुपये के आभूषणों से भरा ट्राली बैग बरामद किया।

नंदन कानन एक्सप्रेस से बरामद बैग और गहनों के साथ आरपीएफ की टीम व यात्री। (फोटो साैजन्य)

नंदन कानन एक्सप्रेस से बरामद बैग और गहनों के साथ आरपीएफ की टीम व यात्री। (फोटो साैजन्य)

संवाद सूत्र, चंदनकियारी (बोकारो)। दक्षिण पूर्व रेलवे के भोजूडीह रेलवे स्टेशन पोस्ट आरपीएफ की टीम ने ऑपरेशन अमानत के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब 14 लाख रुपये मूल्य के आभूषणों से भरा ट्राली बैग बरामद कर उसके वास्तविक मालिक को सुरक्षित लौटा दिया।

आरपीएफ की इस कार्रवाई की सराहना की जा रही है। आरपीएफ निरीक्षक भूपेंद्र यादव ने बताया कि ट्रेन संख्या 12815 नंदन कानन एक्सप्रेस के कोच ए-2 की बर्थ संख्या तीन, चार और छह से यात्री का ट्राली बैग छूट गया था।

इस संबंध में रेलवे हेल्पलाइन 139 पर शिकायत प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात सहायक अवर निरीक्षक आरपी यादव, हेड कांस्टेबल ललिता कुमारी और लता कुमारी ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।

आरपीएफ टीम ने ट्रेन के संबंधित कोच की जांच कर ट्राली बैग को सुरक्षित बरामद कर लिया। बैग की जांच में करीब 14 लाख रुपये मूल्य के आभूषण मिले।

इनमें तीन सोने की चेन, एक नेकलेस, एक जोड़ी कान की बाली, चार अंगूठियां, एक सेट ब्रेसलेट, एक जोड़ी चांदी की पायल सहित अन्य आभूषण शामिल थे।

आरपीएफ ने उचित सत्यापन और आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बरामद आभूषण समेत पूरा सामान उसके वास्तविक मालिक ओडिशा के बालेश्वर स्थित सेकबोर्ड निवासी आशीष कुमार प्रधान को सुपुर्द कर दिया।

सामान वापस मिलने पर यात्री ने आरपीएफ टीम के प्रति आभार जताया।

यह भी पढ़ें- Jharkhand Weather Update: मानसून की विदाई के बाद मौसम बदलेगा मिजाज, दिन में गर्मी-उमस तो रात में गुलाबी ठंडक

यह भी पढ़ें- सेलकर्मियों के महंगाई भत्ते में 3.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी, 54 हजार कर्मचारी लाभान्वित; आज से लागू