Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बोकारो में मासूम से दरिंदगी, रस्सी से बांधकर किया कुकर्म, पुलिस जांच में जुटी

    Updated: Tue, 14 Jul 2026 08:17 PM (IST)

    ‍Bokaro News: कसमार में सात वर्षीय किशोर के साथ दो लड़कों ने कुकर्म किया, उसे रस्सी से बांधकर सुनसान जगह पर वारदात को अंजाम दिया। ...और पढ़ें

    बोकारो में सात साल के बच्चे से किया गया गंदा काम। (प्रतीकात्मक फोटो)

    बोकारो में सात साल के बच्चे से किया गया गंदा काम। (प्रतीकात्मक फोटो)

    HighLights

    1. सात वर्षीय किशोर के साथ दो लड़कों ने कुकर्म किया।

    2. रस्सी से बांधकर सुनसान जगह पर वारदात को अंजाम दिया।

    3. मां की शिकायत पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज।

    संवाद सहयोगी, कसमार (बोकारो)। कसमार थाना क्षेत्र से महज एक किलोमीटर की दूरी पर मानवता को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। एक गांव में सात वर्षीय मासूम किशोर के साथ गांव के ही दो लड़कों द्वारा अप्राकृतिक यौनाचार (कुकर्म) किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

    इस मामले मे पीड़ित की मां की लिखित शिकायत पर कसमार पुलिस ने पोक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस को दिए गए आवेदन के अनुसार, घटना करीब एक सप्ताह पूर्व की है। पीड़ित किशोर गांव में ही आम चुनने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान गांव के ही दो दबंग लड़कों ने उसे दबोच लिया।

    आरोपी मासूम को जबरन एक सुनसान जगह पर ले गए और वहां उसके हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ क्रूरतापूर्वक अप्राकृतिक यौनाचार किया। वारदात के बाद आरोपियों ने मासूम को मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी, जिससे बच्चा बेहद सहम गया।

    डर और दर्द से कराहता रहा बच्चा

    घटना के बाद से ही मासूम गहरे सदमे में था। लोक-लाज और खौफ के कारण उसने घर में किसी को कुछ नहीं बताया। गुप्तांग में तेज दर्द और खौफ के चलते उसने स्थानीय मकतब (स्कूल) जाने से साफ मना कर दिया। जब मां ने स्कूल न जाने का कारण पूछा और कड़ाई से पूछताछ की, तो सहमे हुए बच्चे का सब्र टूट गया और उसने रोते हुए अपनी मां को आपबीती सुना दी।

    खबरें और भी

    मकतब के शिक्षकों पर भी उठ रहे सवाल 

    पीड़ित बालक की मां का आरोप है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद वह सबसे पहले मकतब मे शिक्षकों के पास शिकायत लेकर पहुंची थीं। लेकिन संवेदनशीलता दिखाने के बजाय स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने मामले को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया और कोई कार्रवाई नहीं की। स्कूल प्रबंधन के इस ढुलमुल रवैये से आहत होकर परिजनों को थाने की शरण लेनी पड़ी।

    पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज, जांच तेज

    न्याय की गुहार लगाते हुए पीड़ित की मां ने कसमार थाने में दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ लिखित आवेदन दिया है। थाना प्रभारी कुंदन कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिया है। पुलिस ने पोक्सो एक्ट और अन्य संबंधित आपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।