विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बोकारो के चंद्रपुरा में गोली मारकर पति-पत्नी की हत्या, बेटा गंभीर

Published: Thu, 17 Sep 2026 09:50 PM (IST)

बोकारो के चंद्रपुरा में गुरुवार रात अज्ञात अपराधियों ने नरेश सिन्हा (60) और उनकी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी।

अपराधियों ने गोली मार नरेश सिन्हा की हत्या की।

अपराधियों ने गोली मार नरेश सिन्हा की हत्या की।

HighLights

  1. बोकारो के चंद्रपुरा में अज्ञात अपराधियों ने की हत्या।

  2. नरेश सिन्हा की गोली मारकर हत्या, पत्नी-बेटा घायल।

  3. घायलों को बोकारो जनरल अस्पताल रेफर, पुलिस जांच जारी।

जागरण संवाददाता, बेरमो (बोकारो)। झारखंड के बोकारो जिले के चंद्रपुरा प्रखंड के पश्चिमी पल्ली में गुरुवार की रात अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर नरेश सिन्हा (60) और उनकी पत्नी रेनू सिन्हा की हत्या कर दी। इस घटना में नरेश का बेटा भी जख्मी हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना के बाद घायल मां-बेटे को स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बोकारो जनरल अस्पातल रेफर कर दिया गया। घटना एचएम-14 के पास हुई, जहां अज्ञात अपराधियों ने नरेश सिन्हा को गोली मार दी। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

नरेश सिन्हा मूल रूप से बिहार के गया के रहने वाले थे। वे डीवीसी में निजी कंपनी के तहत कार्य करते थे और कुछ दिन पहले सेवानिवृत्त हुए थे। अपराधियों ने नरेश सिन्हा की पत्नी रेनू सिन्हा और 30 वर्षीय बेटे रोहित को भी गोली मारी है। रेनू सिन्हा की भी मौत हो गई

घटना की सूचना मिलने पर चंद्रपुरा थाना प्रभारी विक्रम कुमार बादल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अपराधियों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।