Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बोकारो में सभी डीएसपी का तबादला, ट्रैफिक पुलिस उपाधीक्षक की पोस्टिंग को लेकर बड़ा कन्फ्यूजन

    Updated: Wed, 20 May 2026 03:37 PM (IST)

    बोकारो जिले में सभी डीएसपी का राज्य मुख्यालय द्वारा तबादला कर दिया गया है, जिसमें नए नगर डीएसपी राजीव रंजन और ट्रैफिक डीएसपी अजय प्रसाद शामिल हैं। ...और पढ़ें

    झारखंड में बड़े पैमाने पर डीएसपी की ट्रांसफर-पोस्टिंग। (प्रतीकात्मक फोटो)

    झारखंड में बड़े पैमाने पर डीएसपी की ट्रांसफर-पोस्टिंग। (प्रतीकात्मक फोटो)

    HighLights

    1. बोकारो के सभी डीएसपी का राज्य मुख्यालय ने किया तबादला।

    2. राजीव रंजन बने नए नगर डीएसपी, आलोक रंजन रामगढ़ भेजे गए।

    3. ट्रैफिक डीएसपी अजय प्रसाद की पोस्टिंग पर अभी भी भ्रम।

    जागरण संवाददाता, बोकारो। बोकारो जिले में सभी डीएसपी का राज्य मुख्यालय ने तबादला कर दिया है। सिटी डीएसपी आलोक रंजन का तबादला मुख्यालय ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रामगढ़ के पद पर किया है। उनकी जगह प्रशिक्षण पूरा कर चुके राजीव रंजन को नया नगर डीएसपी बनाया गया है।

    सीआइडी के डीएसपी अजय प्रसाद को मुख्यालय ने बोकारो का नया ट्रैफिक डीएसपी बनाया है। हालांकि, तबादला आदेश में उनके नाम की दूसरी जगह पर भी चर्चा की गई है। दूसरे आदेश में सीआइडी से सीआइडी में ही उनका तबादला दिखाया गया है। उन्हें अब मूवमेंट ऑर्डर का इंतजार है। मूवमेंट ऑर्डर जहां के लिए निकलेगा, उनकी तैनाती वहीं मानी जाएगी।

    अजय प्रसाद बतौर इंस्पेक्टर बोकारो में पहले भी काम कर चुके हैं। वह यातायात थानेदार के तौर पर भी तैनात रह चुके हैं। यातायात डीएसपी विद्या शंकर का तबादला विशेष शाखा में डीएसपी पद पर किया गया है।

    मुख्यालय डीएसपी अनिमेष कुमार गुप्ता का तबादला सीआइडी में हुआ है। उनकी जगह पुलिस मुख्यालय में तैनात डीएसपी पवन कुमार-वन की तैनाती मुख्यालय डीएसपी के पद पर की गई है। पवन कुमार इससे पहले कोयला क्षेत्र के डीआइजी कार्यालय में तैनात थे। इसके बाद वह मुख्यालय डीएसपी भी बने। चुनाव में आचार संहिता की वजह से उनका तबादला कर दिया गया था। दूसरी बार उन्हें फिर से मुख्यालय डीएसपी के पद पर भेजा गया है।

    रामप्रवेश कुमार को सीसीआर डीएसपी बनाया गया है। नव-प्रोन्नत रुपेंद्र कुमार राणा को मुख्यालय ने गिरिडीह में डीएसपी मुख्यालय-दो बनाया है। रुपेंद्र वर्तमान में इंस्पेक्टर पद पर प्रोन्नति के बाद भी मुफस्सिल इंस्पेक्टर के पद पर ही तैनात थे।

    यह भी पढ़ें- धनबाद के बदल गए सभी डीएसपी, प्रकाश सोय को मिली विधि-व्यस्था की जिम्मेवारी

    सीआइडी के डीएसपी रविंद्र कुमार सिंह को बेरमो का एसडीपीओ बनाया गया है। चास एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह को जैप-7, हजारीबाग में डीएसपी बनाकर भेजा गया है।

    खबरें और भी