विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bokaro: डेयरी मिल्क मांग रहा था मासूम, मामा ने थमा दी पिस्ताैल; खेल-खेल में माैत

Published: Sat, 17 Oct 2026 03:51 PM (IST)

Bokaro News: मामा ने खिलौना बताकर अवैध पिस्तौल दी, जिससे खेलते समय ट्रिगर दबने से साढ़े तीन साल के मासूम ...और पढ़ें

डेयरी मिल्क मांग रहा था मासूम, मामा ने थमा दी पिस्तौल; बोकारो में खेल-खेल में साहिल की माैत
डेयरी मिल्क मांग रहा था मासूम, मामा ने थमा दी पिस्तौल; बोकारो में खेल-खेल में साहिल की माैत

जागरण संवाददाता, बोकारो। Bokaro Today News: झारखंड के बोकारो जिले के माराफारी थाना क्षेत्र के कर्नल मार्केट में शनिवार की सुबह खेल-खेल में गोली लगने से साढ़े तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने अवैध पिस्तौल बरामद कर ली है। घटना के लिए जिम्मेदार मासूम साहिल के मामा की तलाश की जा रही है।

साहिल की मां शांभा देवी ने बताया कि शनिवार की सुबह उनका बेटा सोकर उठा और भूख लगने की बात कही। इसके बाद उन्होंने उसे चाय और ब्रेड खिलाई। इसी दौरान मोहल्ले में रहने वाला उनका भाई 21 वर्षीय राजेश दास उनके घर पहुंचा।

मामा से मासूम ने मांगा था चाकलेट 

साहिल ने उससे डेयरी मिल्क लाने की बात कही। इस पर राजेश ने भांजे से कहा कि वह उसके लिए एक खिलौना लाया है। उसने खिलौना बताकर बच्चे को पिस्तौल दे दी।

मासूम पिस्तौल को खिलौना समझकर खेलने लगा। इसी दौरान उसके हाथ से ट्रिगर दब गया और गोली सीधे उसके सिर में जा लगी। गोली की आवाज सुनकर वह बेटे के पास पहुंची तो देखी कि बेटा के सर से खून बह रहा है वह मौके पर गिरा हुआ है।

साहिल की मां ने बताया कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि उनका भाई राजेश बच्चे को असली पिस्तौल दे रहा है। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें इसकी जानकारी होती तो वह कभी बच्चे को पिस्तौल नहीं लेने देतीं।

मां को पिस्तौल का तनिक भी अंदाजा नहीं था

उन्होंने पहली बार अपने भाई के हाथ में पिस्तौल देखी थी और उन्हें लगा था कि वह भांजे के लिए कोई खिलौना लेकर आया है। महिला ने बताया कि घटना के बाद बेटे का लेकर वह लोग बीजीएच व चास के एक निजी अस्पताल गए। डाक्टरों ने बेटे को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव लेकर घर आ गई।

घटना की सूचना मिलने पर माराफारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस ने अवैध पिस्तौल बरामद कर ली है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें- बोकारो में दिनदहाड़े 21.40 लाख की लूट, ATM में कैश डालने जा रहे कर्मी को गिराकर बैग ले उड़े बाइक सवार अपराधी

यह भी पढ़ें- बोकारो में दुर्गापूजा पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था, 16 से 21 अक्टूबर तक कई मार्गों पर प्रतिबंध

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।