विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिन वेंटिलेटर वाले कमरे में चूल्‍हा जलाकर सोना पड़ा भारी, पति की मौत व पत्नी की हालत गंभीर; तीन महीने पहले बनाया था नया घर

Published: Thu, 15 Feb 2024 05:31 PM (IST)

ठंड की वजह से पति-पत्‍नी दोनों कमरे में कोयले का चूल्‍हा जलाकर सोए थे और कमरे में कोई वेंटिलेटर नहीं ...और पढ़ें

पिछरी के ईंट व्यवसायी का फाइल फोटो व नवनिर्मित आवास।
पिछरी के ईंट व्यवसायी का फाइल फोटो व नवनिर्मित आवास।

HighLights

  1. कमरे में वेंटिलेटर नहीं होने के कारण बाहर नहीं निकला धुआं।
  2. पत्नी को चास चेकपोस्ट में निजी अस्पताल में कराया है भर्ती।

संवाद सहयोगी, पिछरी (बेरमो)। पेटरवार थाना क्षेत्र के पिछरी में घर में चूल्हा जलाकर सोए दंपती का दम घुट गया। इस दौरान पति की मौत हो गई और पत्नी बेहोश है। घर हाल ही में बना था। उसमें वेंटिलेटर नहीं है। इसी कारण धुआं बाहर नहीं निकल पाया। पिछरी निवासी ईंट व्यवसायी 53 वर्षीय विश्वनाथ मिश्रा व उनकी पत्नी कविता मिश्रा मंगलवार की रात कमरे में सोए हुए थे। ठंड के कारण कोयले का चूल्हा जलाकर छोड़ दिया था।

बिस्‍तर के नीचे गिरे हुए थे पति-पत्‍नी

सुबह जब पुत्र श्रीकांत उठा तो देखा कि माता-पिता कमरे से बाहर नहीं निकल रहे हैं। आवाज लगाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। उसने खिड़की से झांका तो कमरे में कोई हलचल नहीं हुई। इसके बाद उसने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया। दोनों बेसुध थे और बिस्तर से नीचे गिरे हुए थे।

पास ही कोयले का चूल्हा रखा था। स्वजन व पड़ोसी की मदद से दोनों को सीसीएल केंद्रीय अस्पताल ढोरी ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने विश्वनाथ मिश्रा को मृत घोषित कर दिया और कविता मिश्रा को बेहतर इलाज के लिए बोकारो रेफर कर दिया।

कमरे में नहीं था वेंटिलेटर

कविता को चास चेकपोस्ट के पास निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विश्वनाथ पिछरी बड़का तालाब के समीप नवनिर्मित घर में रहते थे। तीन माह पूर्व घर का निर्माण कराया गया था।

चार फरवरी को उन्होंने अपने बड़े पुत्र सिद्धार्थ मिश्रा की धूमधाम से शादी कराई थी। जिस कमरे में दंपती सोए थे, उसमें वेंटिलेटर नहीं हैं। कमरे में एक खिड़की व एक दरवाजा है जो अंदर से बंद था। आशंका है कि चूल्हे से निकला धुआं कमरे में भर गया और दोनों का दम घुट गया। 

यह भी पढ़ें: अश्‍लील वीडियो कॉल के झांसे में आया शख्‍स, गंदे स्‍क्रीन शॉर्ट से लड़की ने ऐसे बनाई लड़के की जिंदगी

यह भी पढ़ें: बदल दिया जा रहा कालका मेल का रूट, 15 फरवरी से दूसरे मार्ग से तय करेगी अपना सफर; अब इस बड़े स्‍टेशन पर होगा ठहराव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।