Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bokaro News: बहनोई बैंक में करता था रेकी, साला बाहर करता था कांड; बोकारो पुलिस ने 4 झपटमारों को दबोचा

    Updated: Mon, 17 Feb 2025 04:07 PM (IST)

    बोकारो पुलिस ने चार झपटमारों को गिरफ्तार किया है। ये लोग बैंक में रेकी करते थे और कमजोर व वृद्ध लोगों को निशाना बनाते थे। गिरोह के दो सदस्य आपस में सा ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    HighLights

    1. रहते थे बोकारो में, बाइक पर लगा रखा था रांची का फर्जी नंबर
    2. बताया जा रहा बहनोई दूसरी तो साला था तीसरी कक्षा था उत्तीर्ण

    जागरण संवाददाता, बोकारो। बीते शुक्रवार को पुलिस की गिरफ्त में आए बंगाल के हुगली व ओडिशा के जाजपुर के चार झपटमारों में दो आपस में साला-बहनोई हैं। बोकारो में पुलिस ने उनको पकड़ा था।

    ये लोग बैंक में रेकी करते थे और वहां से पैसे लेकर निकलने वाले कमजोर व वृद्ध लोगों को निशाना बनाते थे। ऐसा इसलिए करते थे ताकि कोई उनका विरोध नहीं कर सके।

    अर्जुन ने दूसरी कक्षा तक ही पढ़ाई की

    पुलिस के अनुसार, ओडिशा के पुर्वोकोर्ट कोराई जाजपुर के मूल निवासी अर्जुन राव की शादी हुगली के शेकपुकुर पांडुवा निवासी दीपक राव की बहन से हुई थी। अर्जुन ने दूसरी कक्षा तक ही पढ़ाई की है।

    शादी के बाद अर्जुन ससुराल में रहने लगा। उसके पास कोई काम नहीं था। तीसरी कक्षा पास उसका साला दीपक झपटमारी करता था। वहां के कुछ अन्य लोग भी इस धंधे से जुड़े हुए थे।

    अर्जुन भी दीपक के साथ झपटमारी करने लगा। गिरोह के चार सदस्यों में अर्जुन व विक्रम राव रेकी करते थे। बैंक के अंदर जाकर दोनों पैसा लेने आए वैसे व्यक्ति को टारगेट करते थे जो कमजोर व वृद्ध होता था।

    अर्जुन इसकी सूचना बैंक के बाहर खड़े दीपक को देता था। दीपक अपने चौथे साथी प्रकाश के साथ वैसे लोगों से रुपये से भरा बैग झपटकर भाग निकलता था।

    बाइक पर लगाते थे फर्जी नंबर

    • आरोपितों ने बताया कि भागने के लिए वे लोग बाइक का प्रयोग करते थे। बाइक भी चोरी की होती थी। पुलिस को चकमा देने के लिए रांची का फर्जी नंबर लगाते थे।
    • दीपक ने चास के सुल्तान नगर में भाड़े का आवास लिया था। इसी में वे लोग ठहरते थे। चीरा चास थाना पुलिस ने तालड़िया मोड़ पर बीते वर्ष 28 दिसंबर को वृद्ध जगदीश मांझी से 28 हजार रुपये छीनने के मामले में चारों को गिरफ्तार किया।
    • सभी ने बोकारो के अलावा पुरुलिया, हुगली और बिहार में घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकारी। बंगाल पुलिस ने भी आकर आरोपितों से पूछताछ की।

    पत्नी पर जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    बोकारो के हरला थाना पुलिस ने सेक्टर 9 डी स्ट्रीट 35 निवासी 30 वर्षीय विशाल मिश्रा को गिरफ्तार किया है। विशाल ने अपनी पत्नी दीपू कुमारी पर जानलेवा हमला कर अपनी 11 माह की बेटी के साथ फरार हो गया था।

    पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद आरोपी को जरीडीह से गिरफ्तार किया और बच्ची को भी बरामद कर लिया। महिला का इलाज बोकारो जनरल अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

    विशाल और दीपू की शादी 2023 में हुई थी, और शादी के बाद से ही विशाल अपनी पत्नी को लगातार परेशान कर रहा था। बीते दिन उसने हथौड़े और आयरन से मारकर दीपू का सिर फोड़ दिया।

    घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी 11 माह की बेटी को लेकर मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए आरोपी की तलाश शुरू की और अंततः उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें-

    धनबाद के 20 अस्पतालों पर मंडरा रहा बंद होने का खतरा, नए नियम आने से मचा हड़कंप

    छात्रों के लिए खुशखबरी! बरियातू फार्मेसी इंस्टीट्यूट में शुरू होगा बी फार्मा कोर्स, जानें पूरी डिटेल