Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बोकारो ट्रेजरी घोटाला: दारोगा के वेतन के नाम पर 3.15 करोड़ निकासी में एसपी कार्यालय का अकाउंटेंट गिरफ्तार

    By Arvind Kumar Singh Edited By: Mritunjay Pathak
    Updated: Tue, 07 Apr 2026 07:01 AM (IST)

    Bokaro Treasury Fraud: बोकारो कोषागार से पुलिस उप निरीक्षक उपेंद्र सिंह के वेतन मद में 3.15 करोड़ रुपये की अवैध निकासी के मामले में एसपी कार्यालय के अ ...और पढ़ें

    बोकारो एसपी कार्यालय का एकाउंटेंट कौशल कुमार पांडेय गिरफ्तार। (प्रतीकात्मक फोटो)

    बोकारो एसपी कार्यालय का एकाउंटेंट कौशल कुमार पांडेय गिरफ्तार। (प्रतीकात्मक फोटो)

    HighLights

    1. बोकारो कोषागार से 3.15 करोड़ रुपये की अवैध निकासी।

    2. एसपी कार्यालय का अकाउंटेंट कौशल कुमार पांडेय गिरफ्तार।

    3. अवैध राशि अकाउंटेंट की पत्नी के खाते में ट्रांसफर हुई।

    जागरण संवाददाता, बोकारो। बोकारो कोषागार से पुलिस उप निरीक्षक उपेन्द्र सिंह के नाम से वेतन मद में तीन करोड़ 15 लाख रुपये की अवैध निकासी करने वाले एसपी कार्यालय के एकाउंटेंट कौशल कुमार पांडेय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में कुछ और लोगों के फंसने की संभावना है।

    घोटाले की राशि पत्नी के बैंक खाते में किया ट्रांसफर 

    वित्तीय वर्ष मई 2024 से मार्च 2026 तक वेतन मद से निकाली गई इस राशि को अन्य खातों में स्थानांतरित किया गया था। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि रुपये एकाउंटेंट ने अपनी पत्नी के खाते में भी ट्रांसफर किया था। देर रात इस मामले में कोषागार पदाधिकारी गुलाब चंद्र उरांव ने प्राथमिकी कराई। इस मामले में प्रधान महालेखाकार चंद्रमौली सिंह ने वित्त सचिव प्रशांत कुमार को एक गोपनीय रिपोर्ट भेजी थी।

    आम तौर पर एक दारोगा को एक लाख के लगभग वेतन का भुगतान होता है। दारोगा उपेंद्र सिंह के वेतन मद में मई 2024 से दिसंबर 2025 तक जो निकासी हुई उसके अनुसार इन्हें पंद्रह लाख रुपये से अधिक का भुगतान किया गया। मामले सामने आने के बाद सोमवार को ही जिले में हड़कंप मच गया।

    जांच के दाैरान एकाउंटेट को लिया गया हिरासत में 

    डीसी अजय नाथ झा ने जानकारी मिलने के बाद जांच का आदेश दिया था। एसी मोहम्मद मुमताज अंसारी ने सोमवार को डीसी के आदेश पर जांच शुरू की। एसपी कार्यालय से लेकर कोषागार में देर रात तक जांच चलती रही। संदेह होने पर एसपी कार्यालय के एकाउंटेंट को हिरासत में लेकर पहले पूछताछ शुरू हुई। इसके खिलाफ प्रारंभिक जांच में प्रर्याप्त साक्ष्य मिल गए। तुरंत इसे गिरफ्तार करने का आदेश दिया गया।

    खबरें और भी

    किसी को भी बख्शा नहीं जाएगाः डीसी 

    डीसी अजय नाथ झा की ओर से देर रात जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि इस मामले में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की भी पहचान की जा रही है। सभी दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। प्रशासन पारदर्शिता एवं जवाबदेही के प्रति प्रतिबद्ध है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उपायुक्त स्वयं पूरी स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। इस मामले में कईयों के संभावना जताई जा रही है।