Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand SIR: मतदाताओं को गणना प्रपत्र भरना अनिवार्य, 29 जुलाई से पहले पूरा करें काम 

    Updated: Sat, 27 Jun 2026 04:15 PM (GMT+05:30)

    बोकारो में जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के साथ मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR)-2026 पर बैठक हुई। इसमें सभी पात्र मतदाताओं से 29 ...और पढ़ें

    झारखंड एसआईआर। फाइल फोटो

    झारखंड एसआईआर। फाइल फोटो

    HighLights

    1. बोकारो में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने राजनीतिक दलों संग की बैठक।

    2. सभी पात्र मतदाताओं को गणना प्रपत्र भरना अनिवार्य किया गया।

    3. मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने हेतु 29 जुलाई तक करें आवेदन।

    जागरण संवाददाता, बोकारो। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के सफल संचालन को लेकर शनिवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी (डीईओ) सह उपायुक्त अजय नाथ झा की अध्यक्षता में विभिन्न मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई।

    बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील की गई। डीईओ सह उपायुक्त ने कहा कि सभी पात्र मतदाता निर्धारित समयावधि के भीतर अपना गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) अवश्य भरें, ताकि प्रारूप मतदाता सूची-2026 में उनका नाम दर्ज हो सके और मतदाता सूची में नाम बना रहे।

    उन्होंने कहा कि यदि कोई मतदाता स्वयं हस्ताक्षर करने में सक्षम नहीं है, तो परिवार का कोई सदस्य भी गणना प्रपत्र पर हस्ताक्षर कर सकता है।

    उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और नियमसम्मत है। आम नागरिकों और राजनीतिक दलों को संविधान तथा निर्वाचन प्रक्रिया पर पूरा भरोसा रखना चाहिए।

    पात्र मतदाताओं को किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। किसी भी पात्र मतदाता का नाम नहीं छूटेगा। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के माध्यम से मतदाताओं को गणना प्रपत्र भरने के लिए जागरूक करने का आग्रह किया गया।

    कहा गया कि अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित कर ही मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाया जा सकता है।

    बैठक में अपर समाहर्ता सुनील चंद्र, डीसीएलआर पूर्णिमा कुमारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रेमचंद सिन्हा, एपीआरओ अविनाश कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। वहीं, विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से भाकपा (माले) के जिला सचिव मंगीराम शर्मा, आजसू पार्टी के बिहारी सिंह, झामुमो के राकेश सिन्हा, कांग्रेस के जवाहर महतो एवं बदरे आलम, आम आदमी पार्टी के विधान चंद्र राय, भाकपा के जितेंद्र यादव समेत अन्य प्रतिनिधि मौजूद थे।

    खबरें और भी