विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Missing: बोकारो में सबसे कम उम्र की मुखिया लापता, पति ने थाना में दिया आवेदन

Published: Sat, 04 Oct 2025 11:25 AM (IST)

बोकारो जिले के गोमिया थाना क्षेत्र की गुरुडीह पंचायत की महिला मुखिया सपना कुमारी दो दिनों से लापता हैं। उनके ...और पढ़ें

सबसे कम उम्र की मुखिया लापता। फोटो जागरण
सबसे कम उम्र की मुखिया लापता। फोटो जागरण

जागरण संवाददाता, बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला अंतर्गत गोमिया थाना क्षेत्र की गुरुडीह पंचायत की महिला मुखिया सपना कुमारी पिछले दो दिनों से लापता है। इस संबंध में सपना कुमारी के पति ने गोमिया थाना में आवेदन देकर खोजबीन करने की गुहार लगाई है।

बता दें कि सपना कुमारी 2022 के पंचायत चुनाव में जीत हासिल कर बोकारो जिला की सबसे कम उम्र (22 वर्ष) की महिला मुखिया बनी हैं और अपने कार्यों को लेकर हमेशा चर्चा में रही।

बताया गया कि 2 अक्टूबर को वह घर से निकली और घर वापस नहीं लौटी है। वह कहां गईं या कहां हैं, इसकी कोई जानकारी घरवालों को भी नहीं है। बताया गया कि उसका एक बच्चा भी है।

इधर, महिला मुखिया के लापता होने की घटना के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। मामले को लेकर गोमिया थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि इसका आवेदन दिया गया है। अब तक कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

 मुखिया के पति का नाम आशीष है, जो विदेश में इंजीनियर था, लेकिन पत्नी के मुखिया का चुनाव जीतने के बाद वापस आ गया और यहां काम देखने लगा। लापता होने के बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।