Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bokaro Crime: शौच करने गई साली के साथ जीजा ने की दरिंदगी, दुष्कर्म कर बनाया Video; सोशल मीडिया पर किया Viral

    By Jagran NewsEdited By: Mohit Tripathi
    Updated: Sun, 22 Oct 2023 01:15 AM (IST)

    Bokaro Crime News झारखंड के बोकारो में एक युवक ने अपनी ही 16 वर्षीय साली के साथ दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया। युवक ने 16 साल की मासूम के साथ न सिर्फ ...और पढ़ें

    शौच करने गई साली के साथ जीजा ने की दरिंदगी। (सांकेतिक फोटो)
    शौच करने गई साली के साथ जीजा ने की दरिंदगी। (सांकेतिक फोटो)

    HighLights

    1. शौच करने गई 16 साल की साली से जीजा ने किया दुष्कर्म।
    2. पीड़िता के परिजनों ने स्थानीय थाने में दर्ज कराई FIR।
    3. आरोपी जीजा की तलाश में छापेमारी कर रही पुलिस।

    जागरण संवाददाता, गोमिया (बोकारो)। बोकारो में 28 साल के एक युवक ने अपनी ही 16 वर्षीय साली के साथ दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया। युवक ने 16 साल की मासूम के साथ न सिर्फ दुष्कर्म किया, बल्कि उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

    आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही पुलिस

    आरोपी युवक दो बच्चों का पिता है। पीड़िता के परिजनों ने स्थानीय थाने में आरोपी दामाद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

    दर्ज FIR के आधार पर स्थानीय पुलिस आरोपी युवक की धर-पकड़ के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी जल्द ही सलाखों को पीछे होगा।

    शौच के लिए गई थी मासूम किशोरी

    स्थानीय लोगों ने बताया कि पीड़िता 16 अक्टूबर की दोपहर शौच के लिए गई थी। उसी समय आरोपी युवक ने उसे रास्ते में पकड़ लिया।

    मासूम किशोरी चीख-चिल्ला नहीं पाए, इसके लिए दरिंदे ने उसके मुंह को बंद कर दिया। इस दौरान उसने न सिर्फ उसके साथ दुष्कर्म किया, बल्कि दरिंदगी का वीडियो बनाया।

    आरोपी ने किशोरी को धमकी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को भी बताया, तो उसके लिए अच्छा नहीं होगा। दुष्कर्म के कुछ ही दिन के बाद उसने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया।

    यह भी पढ़ें: Ranchi News: भीषण सूखे की चपेट में झारखंड के इन जिलों के 136 ब्लॉक, इतने हजार की आर्थिक सहायता करेगी सरकार

    स्थानीय पुलिस ने क्या कहा ?

    एसडीपीओ बीएन सिंह ने बताया कि पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी कर ली गई है। आरोपी युवक अभी फरार चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: Jharkhand News: देश को तोड़ने के लिए की जा रही जातिगत गणना की बात, रांची आए RSS पदाधिकारी का बड़ा बयान

    दुमका दुष्कर्म केस: हाईकोर्ट ने अभियुक्तों की फांसी की सजा को किया निरस्त, तीनों को तत्काल रिहा करने का आदेश