Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    SAIL: बोकारो स्टील प्लांट की मेडिक्लेम योजना 2026-27 लागू, जानिए उम्र के हिसाब से कितना है प्रीमियम

    Updated: Sun, 12 Jul 2026 07:09 AM (GMT+05:30)

    SAIL: बोकारो इस्पात संयंत्र ने 11 जुलाई 2026 से 10 जुलाई 2027 तक के लिए मेडिक्लेम योजना का नवीनीकरण शुरू किया है। ...और पढ़ें

    बीएसएल में मेडिक्लेम योजना के नवीनीकरण की प्रक्रिया आरंभ।(प्रतीकात्मक फोटो)

    बीएसएल में मेडिक्लेम योजना के नवीनीकरण की प्रक्रिया आरंभ।(प्रतीकात्मक फोटो)

    HighLights

    1. मेडिक्लेम योजना का नवीनीकरण 2026-27 अवधि के लिए शुरू।

    2. आयु के अनुसार प्रीमियम दरें निर्धारित, 10 अगस्त अंतिम तिथि।

    3. न्यू इंडिया एश्योरेंस बीमा प्रदाता, एमडी इंडिया टीपीए।

    जागरण संवाददाता, बोकारो। बोकारो इस्पात संयंत्र द्वारा वर्तमान मेडिक्लेम योजना का नवीनीकरण आगामी अवधि, 11 जुलाई 2026 से 10 जुलाई 2027 तक के लिए प्रारंभ कर दिया गया है। बीमा प्रदाता के रूप में मेसर्स न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड तथा थर्ड पार्टी एडमिनिस्ट्रेटर के रूप में मेसर्स एमडी इंडिया हेल्थ इंश्योरेंस टीपीए लिमिटेड का चयन किया गया है।

    योजना के अंतर्गत वार्षिक प्रीमियम आयु के अनुसार निर्धारित किया गया है। 70 वर्ष से कम आयु के सदस्य के लिए यह 9,609 रुपये है, वहीं 70 से 80 वर्ष के बीच आयु वाले सदस्य के लिए 6,428 रुपये निर्धारित किया गया है। 80 वर्ष से अधिक आयु के सदस्य के लिए यह राशि 100 रुपये रखी गई है।

    सदस्य योजना का नवीनीकरण कर सकते हैं। लागिन के लिए सदस्य अपने एमआईएन को यूजर आईडी तथा सेवा रिकार्ड के अनुसार जन्मतिथि या पूर्व में आपके द्वारा डाला गया पासवर्ड का उपयोग करें। वे सदस्य जो पूर्व में योजना में शामिल नहीं हुए हैं या समय पर नवीनीकरण नहीं कर सके हैं, वे गैप केस श्रेणी के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं।

    इसके लिए उन्हें सहयोग पोर्टल पर जाकर मेडिक्लेम फार्म भरना होगा। इस श्रेणी में सदस्यता लेने के लिए इच्छुक सदस्य, अपनी आयु के अनुसार प्रीमियम राशि का आनलाइन भुगतान करके सदस्यता ग्रहण कर सकते है। मेडिक्लेम योजना के नवीनीकरण और गैप केस आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।

    खबरें और भी

    योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी सेल की वेबसाइट तथा सहयोग पोर्टल पर उपलब्ध है। यदि नवीनीकरण के दौरान कोई जानकारी अधूरी या त्रुटिपूर्ण प्रदान की जाती है, तो ऐसी स्थिति में सेल बीएसएल किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होगा।