Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सीसीएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 21 अधिकारियों का तबादला और नई पोस्टिंग

    By Amamul Hoda Edited By: Mritunjay Pathak
    Updated: Thu, 23 Apr 2026 08:19 AM (IST)

    CCL मुख्यालय ने 21 अधिकारियों के तबादले और पोस्टिंग के आदेश जारी किए हैं। इनमें परियोजना अधिकारी और मैनेजर शामिल हैं, जिन्हें एक क्षेत्र से दूसरे क्षे ...और पढ़ें

    सेंट्रल कोलफिल्ड्स लिमिटेड।

    सेंट्रल कोलफिल्ड्स लिमिटेड।

    HighLights

    1. सीसीएल मुख्यालय ने 21 अधिकारियों के तबादले किए।

    2. परियोजना अधिकारी और मैनेजर शामिल हैं स्थानांतरण में।

    3. अधिकारियों को ससमय प्रभार ग्रहण करने का निर्देश।

    संस, जागरण, फुसरो (धनबाद)। सीसीएल के परियोजना पदाधिकारी एवं मैनेजर सहित 21 अधिकारियों की एक एरिया से दूसरे प्रक्षेत्र में ट्रांसफर-पोस्टिंग की गई है। इस संदर्भ में सीसीएल मुख्यालय के प्रबंधक अंकुर गौतम ने बुधवार को आफिस आर्डर जारी किया है।

    आफिस आर्डर के अनुसार ढोरी खास के परियोजना पदाधिकारी (पीओ) रवींद्र नारायण सिंह का स्थानांतरण हजारीबाग एरिया किया गया है। वहीं, ढोरी खास के मैनेजर मृत्युंजय कुमार को ढोरी खास कोलियरी का पीओ बनाया गया है।

    खासमहल परियोजना के पीओ सत्येंद्र कुमार का तबादला आम्रपाली क्षेत्र में किया है, तो मैनेजर सुमेधा नंदन को एकेकेओसीपी का पीओ बनाया गया है। अरगड्डा एरिया के पीओ पार्थशंकर देव को बोकारो कोलियरी का पीओ का पदभार दिया गया है।

    जबकि बोकारो कोलियरी के पीओ नवनीत कुमार सिंह का स्थानांतरण बरकासयाल किया गया है। सभी अधिकारियों को ससमय अपने-अपने स्थांतरण पदों पर प्रभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है।