Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Politics: 'BJP की गारंटी सिर्फ लूट की...', चंपई सोरेन का भाजपा पर हमला; कही चुभने वाली बात

    By Jagran NewsEdited By: Shashank Shekhar
    Updated: Sat, 06 Apr 2024 04:57 PM (IST)

    पूर्व शिक्षा मंत्री दिवंगत जगरनाथ महतो की पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें चंपई सोरेन शामिल हुए। इस दौरान सभा को संबोधित किय ...और पढ़ें

    सभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री चंपई सोरेन (फोटो सोर्स- जागरण)
    सभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री चंपई सोरेन (फोटो सोर्स- जागरण)

    HighLights

    1. भाजपा की गारंटी क्या चीज की है, सबको मालूम- चंपई सोरेन
    2. केंद्र जितनी ताकत लगा ले, झारखंड झुकेगा नहीं- बसंत सोरेन

    जागरण संवाददाता, बेरमो। पूर्व शिक्षा मंत्री दिवंगत जगरनाथ महतो की पहली पुण्यतिथि पर अलारगो के पास सिंगारीमोड़ स्थित बीएड कॉलेज परिसर के समाधि स्थल पर शनिवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन शामिल हुए।

    मुख्यमंत्री के साथ महिला बाल विकास मंत्री बेबी देवी, सड़क परिवहन मंत्री बसंत सोरेन, टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, गिरिडीह विधायक सुदीव्य कुमार सोनू, पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष व गोमिया के पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो आदि ने जगरनाथ महतो के समाधि स्थल पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जगरनाथ महतो जब तक रहे, मरते दम तक लोगों के बारे में ही सोचते रहे। पारा शिक्षक, स्कूली शिक्षा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्थानीय नीति आदि जनहित से जुड़े हर मुद्दे को लेकर आखिरी सांस तक सोचते रहे। कोरोना हो या अन्य परिस्थिति हर समय झारखंड सरकार ने मजबूती के साथ काम किया, लेकिन भाजपा वालों ने कभी भी हमें ठीक से काम करने नहीं दिया।

    भाजपा सिर्फ झूठ बोलकर ठगने का काम किया- चंपई सोरेन

    उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा वालों की नजर हमेशा झारखंड की संपत्ति पर गिद्ध जैसी नजर रहती थी। भाजपा ने सिर्फ झूठ बोलकर जनता को ठगने का काम किया। सबसे ज्यादा भाजपा ने राज किया, लेकिन झारखंड के लोगों की स्थिति बद से बदतर होती गई। यहां के मूलवासियों को विकास से हमेशा दूर रखा गया।

    खबरें और भी

    चंपई सोरेन ने कहा कि हमने सबसे पहले यहां की शिक्षा को सुधारने का काम किया ताकि आदिवासी मूलवासी पढ़ेंगे तो रोजगार पाएंगे। बिना वजह के और बिना दोष साबित हुए ही हेमंत सोरेन को जेल में डाल दिया गया। हेमंत सोरेन ने आदिवासियों गरीबों को रोटी कपड़ा मकान देने का काम किया इसलिए भाजपा वालों को वो नहीं पच रहा था। भाजपा सिर्फ झूठी गारंटी देने का काम करती है।

    भाजपा की गारंटी क्या चीज की है, सबको मालूम- चंपई सोरेन

    झारखंड सीएम ने कहा कि भाजपा की गारंटी क्या चीज की है, जनता को मालूम है। क्या जनता को ठगने की गारंटी है। पीएम आवास का पैसा झारखंड को देना बंद करा दिया। 2022 तक सबको पक्का मकान देने की गारंटी दी गई थी लेकिन मिली क्या। हमने गरीबों को तीन कमरे का मकान अबुवा आवास देना शुरू किया। स्कूलों को माडल और स्मार्ट बनाना शुरू किया। जब डबल इंजन की सरकार थी तो पांच हजार स्कूलों को बंद कर दिया। ताकि आदिवासी का बच्चा नहीं पढ़ सके।

    उन्होंने कहा कि गुरुजी क्रेडिट कार्ड से पढ़ाई का खर्चा देने का काम किया ताकि पैसे के अभाव में किसी भी गरीब बच्चे की पढ़ाई बंद न हो। छात्रवृत्ति की राशि तीन गुनी कर दी। सरना धर्म कोड 1932 खतियान आज नहीं तो कल फिर से लागू करा के रहेंगे। 1985 लागू कराने वाले लोग लड्डू बांटने का काम किया। उन्हें 1932 पर कहने का अधिकार नहीं है। कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों का सम्मान ही झारखंड का सम्मान है। उनमें से ही थे टाइगर जगरनाथ महतो।

    मंत्री बसंत सोरेन ने कहा कि सिर्फ डुमरी ही नहीं पूरे प्रदेश के लोग जानते हैं कि स्वर्गीय जगरनाथ महतो का व्यक्तित्व और कार्य कैसा था। जगरनाथ महतो का व्यक्तित्व किसी परिचय का मोहताज नहीं है। सिर्फ भाषणबाजी और फूल अगरबत्ती चढ़ा देना उनके प्रति श्रद्धांजलि नहीं है, बल्कि उनकी सोच और विचार को अपने ऊपर अमल करना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

    केंद्र जितनी ताकत लगा ले, झारखंड झुकेगा नहीं- बसंत सोरेन 

    उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने हर तरह से झारखंड की चुनी हुई सरकार को प्रताड़ित करने का प्रयास किया। केंद्र जितनी भी ताकत लगा ले, लेकिन झारखंड झुकेगा नहीं।

    विधायक मथुरा प्रसाद ने कहा कि यह टाइगर जगरनाथ महतो की धरती है। जिस हक अधिकार और सेवा करते करते वो विदा हो गए, वहां के लोगों के दिलों से वे विदा नहीं हो सकते।

    योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि जगरनाथ महतो दिलों पर 1932 का खतियान समेटे हुए दुनिया से विदा हो गए, लेकिन उनके जलाए दीप और सोच जन जन के दिलों पर मौजूद है, जो जनता की सेवा करते करते दुनिया से विदा हो जाए, वो जगरनाथ महतो है।

    ये भी पढ़ें- 

    Kalpana Soren: तो हो गया फाइनल... इस सीट से चुनाव लड़ेंगी कल्पना सोरेन, JMM विधायक दल की बैठक में फैसला

    गजब है झारखंड की ये लोकसभा सीट! नक्सली कमांडर और पूर्व डीजीपी को भी मिल चुकी जीत, पढ़ें रोचक जानकारी