Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Chas Nagar Nigam Electionः वार्डवार आरक्षण सूची जारी, 35 में 15 महिलाओं के लिए आरक्षित

    By Manik Chandra Singh Edited By: Mritunjay Pathak
    Updated: Thu, 18 Dec 2025 11:40 PM (GMT+05:30)

    Chas Municipal Corporation Electionः  चास नगर निगम चुनाव की तैयारी तेज़ हो गई है। नगर निकायों की वार्डवार आरक्षण सूची जारी की जा रही है। चास नगर निगम क ...और पढ़ें

    चास नगर निगम कार्यालय।

    चास नगर निगम कार्यालय।

    HighLights

    1. चास नगर निगम चुनाव की तैयारी हुई तेज

    2. 35 वार्डों के लिए आरक्षण सूची जारी

    3. महिलाओं के लिए कुल 15 वार्ड आरक्षित

    जागरण संवाददाता, चास (बोकारो)। झारखंड में नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। इसी क्रम में विभिन्न नगर निकायों की वार्डवार आरक्षण सूची जारी की जा रही है। चास नगर निगम के 35 वार्डों के लिए भी आरक्षण सूची जारी कर दी गई है। महिलाओं के लिए कुल 15 वार्ड आरक्षित है। 

    जारी सूची के अनुसार वार्ड संख्या एक को अत्यंत पिछड़ा वर्ग (अन्य) के लिए आरक्षित किया गया है। वार्ड संख्या दो अनारक्षित महिला, तीन अनारक्षित अन्य, चार अनारक्षित महिला तथा वार्ड संख्या पांच अनुसूचित जनजाति (अन्य) के लिए आरक्षित है।
    वार्ड संख्या छह अत्यंत पिछड़ा वर्ग महिला, सात अत्यंत पिछड़ा वर्ग अन्य, आठ अत्यंत पिछड़ा वर्ग महिला, नौ अत्यंत पिछड़ा वर्ग अन्य और दस अत्यंत पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित है।

    इसी प्रकार वार्ड संख्या 11 अनारक्षित महिला, 12 अनारक्षित अन्य, 13 पिछड़ा वर्ग-दो अन्य, 14 अनारक्षित महिला, 15 अत्यंत पिछड़ा वर्ग-एक अन्य तथा 16 महिला के लिए आरक्षित किया गया है।
    वार्ड संख्या 17 और 18 अनारक्षित महिला, 19 पिछड़ा वर्ग-दो महिला, 20 अनुसूचित जाति अन्य तथा 21 पिछड़ा वर्ग-दो महिला के लिए आरक्षित है।

    वार्ड संख्या 22 अनारक्षित महिला, 23, 24 और 25 अनारक्षित अन्य, 26 अनुसूचित जाति अन्य, 27 पिछड़ा वर्ग-दो अन्य, 28 और 29 अनारक्षित अन्य तथा 30 पिछड़ा वर्ग-दो अन्य के लिए आरक्षित किया गया है।
    वहीं वार्ड संख्या 31 अनारक्षित अन्य, 32 अनारक्षित महिला, 33 और 34 अनारक्षित अन्य तथा वार्ड संख्या 35 अत्यंत पिछड़ा वर्ग-एक महिला के लिए आरक्षित किया गया है।

    खबरें और भी