विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रांची से पूर्णिया, आनंद विहार और टाटानगर-कटिहार के लिए चलेगी छठ पूजा स्पेशल ट्रेन, जानिए रूट और टाइमिंग

Published: Tue, 29 Oct 2024 04:28 PM (IST)

Chhath Puja Special Train छठ पूजा के लिए रांची से पूर्णिया आनंद विहार और टाटानगर से कटिहार के लिए स्पेशल ...और पढ़ें

रांची से पूर्णिया, आनंद विहार और टाटानगर-कटिहार के लिए चलेगी छठ पूजा स्पेशल ट्रेन
रांची से पूर्णिया, आनंद विहार और टाटानगर-कटिहार के लिए चलेगी छठ पूजा स्पेशल ट्रेन

HighLights

  1. पर्व के दौरान स्पेशल ट्रेन चलने से यात्रियों को होगी सुविधा
  2. यात्रिायों की भीड़ और मौसम के चलते लेट चल रहीं कुछ ट्रेनें

जासं, बोकारो। छठ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे प्रबंधन ने तीन ट्रेनों का परिचालन करने की घोषणा की है। जारी आदेश के तहत 08626/08625 रांची-पूर्णिया कोर्ट-रांची छठ स्पेशल ट्रेन 03 नवंबर और 10 नवंबर को रांची से शाम छह बजे प्रस्थान करेगी।

अगले दिन सुबह 11 बजे पूर्णिया कोर्ट पहुंचेगी। वापसी की दिशा में 08625 पूर्णिया कोर्ट-रांची विशेष ट्रेन 04 नवंबर और 11 नवंबर को पूर्णिया कोर्ट से दोपहर 12:10 बजे प्रस्थान करेगी।

अगले दिन सुबह 05:30 बजे रांची पहुंचेगी। इस विशेष ट्रेन का ठहराव दक्षिण पूर्व रेलवे क्षेत्राधिकार में मुरी और बोकारो स्टील सिटी में होगा।

रांची से आनंद विहार के लिए स्पेशल ट्रेन

  • दूसरी ट्रेन 02877/02278 रांची-आनंद विहार-रांची छठ स्पेशल 01 नवंबर, 08 नवंबर और 15 नवंबर को रांची से रात 23:55 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन सुबह 03:00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
  • वापसी की दिशा में, 02878 आनंद विहार-रांची विशेष ट्रेन 03 नवंबर, 10 नवंबर और 17 नवंबर को आनंद विहार से सुबह 04:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 05:00 बजे रांची पहुंचेगी। मुरी, बरकाकाना के रास्ते चलेगी।

जबकि 08181/08182 टाटानगर-कटिहार-टाटानगर छठ स्पेशल टाटानगर से 04 नवंबर और 11 नवंबर को टाटानगर से रात 22:40 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 15:15 बजे कटिहार पहुंचेगी।

वापसी की दिशा में, 08182 कटिहार-टाटानगर विशेष ट्रेन 05 नवंबर और 12 नवंबर को कटिहार से रात 19:40 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 11:00 बजे टाटानगर पहुंचेगी। यह ट्रेन चांडिल, पुरुलिया के रास्ते कटिहार तक जाएगी।

नवगछिया: डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें लेट

पर्व का महीना होने के कारण राजधानी सहित कई ट्रेन विलंब से चल रहीं हैं। ऐसे में यात्री परेशान हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार, कटिहार बरौनी रेलखंड के बीच डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जाने वाले राजधानी एक्सप्रेस सोमवार को लगभग 4 घंटा 10 मिनट विलंब से नवगछिया पहुंची थी।

वहीं, लालगढ़ से डिब्रूगढ़ जाने वाली अवध आसाम एक्सप्रेस 6 घंटा विलंब से, दिल्ली से अलीपुरद्वार जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस 6:30 घंटा विलंब से और पटना से न्यू जलपाईगुड़ी जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन भी नवगछिया विलंब से पहुंची।

इसी तरह महानंदा एक्सप्रेस जो सिक्किम से दिल्ली तक जाती है, यह भी लगभग 2 घंटे विलंब से नवगछिया पहुंचने का उम्मीद थी।

ट्रेन के सफर में ध्यान रखने योग्य बातें

  • ट्रेन में सफर करने से पहले अपनी टिकट में सीट नंबर आदि की जांच कर लें।
  • प्लेटफार्म पर ट्रेन के रुकने का इंतजार करें। इसके बाद ही ट्रेन के अंदर जाएं।
  • हड़बड़ी में ट्रेन में चढ़ने की कोशिश ना करें।
  • सफर से पहले अपने जरूरी सामान साथ रख लें। बच्चों के साथ सफर कर रहे हैं तो पानी की बोतल अवश्य साथ रखें।

यह भी पढ़ें

Special Train For Bihar: दीवाली-छठ पर बिहार जाने वाले यात्री ध्यान दें, ये है IRCTC की ट्रेनों का ताजा अपडेट

समस्तीपुर होकर दिल्ली और उधना के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, मुजफ्फरपुर वालों की भी बल्ले-बल्ले; जानें रूट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।