Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    CISF स्थापना दिवस पर IG नीलिमा रानी को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस पदक, माओवाद प्रभावित क्षेत्र में सराहनीय कार्य

    By Hari Shankar Pandey Edited By: Mritunjay Pathak
    Updated: Sat, 14 Feb 2026 08:40 AM (IST)

    Neelima Raniः केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) अपना 57वां स्थापना दिवस 10 मार्च 2026 को ओडिशा के मुंडली में मनाएगा। इस अवसर पर केंद्रीय गृहमंत्री अ ...और पढ़ें

    सीआइएसएफ आइजी नीलिमा रानी और अन्य।

    सीआइएसएफ आइजी नीलिमा रानी और अन्य।

    HighLights

    1. सीआईएसएफ का 57वां स्थापना दिवस 10 मार्च 2026 को।

    2. आईजी नीलिमा रानी सिंह को राष्ट्रपति पुलिस पदक।

    3. गृहमंत्री अमित शाह ओडिशा के मुंडली में करेंगे सम्मानित।

    जागरण संवाददाता, बोकारो। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) अपना 57 वां स्थापना दिवस 10 मार्च 2026 को मनाएगा। मुख्य समारोह ओडिसा के मुंडली में होगा। जिसके मुख्य अतिथि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह होंगे। इस दौरान अपने सेवाकाल में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सेंट्रल सेक्टर भिलाई की आइजी नीलिमा रानी सिंह को राष्ट्रपति पदक से नवाजा जाएगा।

    राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गत वर्ष ही उनके नाम पर सहमति जताई थी। इसके बाद 10 मार्च को देश के गृहमंत्री अमित शाह के हाथों उन्हें यह पदक देकर सम्मानित किया जाएगा। नीलिमा रानी बीएसएल बोकारो इकाई में भी बतौर महिला डीआइजी के पद पर अपनी सेवा तीन साल तक दे चुकी है।

    इस दौरान उन्होंने बोकारो इस्पात संयंत्र में चोरी की घटना पर पूर्ण विराम लगाते हुए कई शातिर अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा था। वर्तमान समय में उनके अधीन छत्तीसगढ़ तथा मध्य प्रदेश राज्य की सभी सीआइएसएफ इकाई का संचालन होता है। जहां दंतेवाड़ा के अलावा अन्य नक्सल प्रभावित क्षेत्र के यूनिट में बेहतर काम का परिचय देते हुए उन्होंने एक कीर्तिमान स्थापित किया है।

    उनके इसी सराहनीय कार्य के कारण उन्हें राष्ट्रपति पुलिस पदक देने का फैसला लिया गया है। इसी प्रकार सीआइएसएफ के सहायक कमांडेंट संजय मेहता व शिप्रा आचार्य को भी उल्लेखनीय कार्य के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से नवाजा जाएगा।

    खबरें और भी