Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बेटे को डॉक्‍टर दिखाने बोकारो पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, चार घंटे तक शहर में रहकर शाम को सड़क मार्ग से पहुंचे रांची

    By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
    Updated: Tue, 21 Nov 2023 12:29 PM (IST)

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन व बड़े बेटे के साथ सोमवार को बोकारो पहुंचे। इसके लिए सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम किए गए थे। वह अपने बड़े ...और पढ़ें

    बोकारो हवाई अड्डा में मुख्यमंत्री हेंमत सोरेन का स्वागत करते डीसी व एसपी।
    बोकारो हवाई अड्डा में मुख्यमंत्री हेंमत सोरेन का स्वागत करते डीसी व एसपी।

    जासं, बोकारो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन व बड़े बेटे के साथ सोमवार को बोकारो पहुंचे। सीएम लगभग चार घंटे तक बोकारो शहर में रहे। करीब साढ़े सात बजे बोकारो से वे सड़क मार्ग से रांची लौट गए।

    मुख्यमंत्री हेंमत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन का स्वागत करती यातायात डीएसपी पूनम मिंज।

    अपने फैमिली डॉक्‍टर से मिलने आए थे सीएम

    मुख्यमंत्री यहां अपने पारिवारिक चिकित्सक डा. एके सिन्हा के यहां आए थे। साढ़े तीन बजे से करीब साढ़े सात बजे तक वे वहां रहे।

    सीएम यहां अपने बेटे की दंत चिकित्सा के लिए आए थे। चिकित्सक से परामर्श भी लिए। खास बात यह रही कि सीएम ने इस दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं व मीडिया से दूरी बनाए रखी।

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

    बोकारो हवाई अड्डा से पत्नी के साथ बाहर निकलते मुख्यमंत्री हेंमत सोरेन।

    सीएम की सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम

    गार्ड ऑफ आनर भी नहीं लिया। सीएम हेलिकाप्टर से बोकारो पहुंचे थे। चिकित्सीय जांच में देरी हो जाने के कारण वे सड़क मार्ग से कोआपरेटिव कालोनी से रांची गए।

    डीसी कुलदीप चौधरी, एसपी प्रियदर्शी आलोक व अन्य अधिकारी इस दौरान मौजूद रहे। इस दौरान कोई भी झामुमो कार्यकर्ता और नेता नहीं दिखे। इस यात्रा के दौरान प्रशासनिक सुरक्षा कड़ी रखी गई थी।

    यह भी पढ़ें: Jharkhand Politics: आचार संहिता उल्लंघन मामला... CM हेमंत सोरेन की याचिका पर आज होगी सुनवाई

    यह भी पढ़ें: Jharkhand News: अब सुअर के मांस पर मुस्लिम समाज का हंगामा, रविदास समाज के लोगों ने चढ़ाई दी थी बलि, दो पक्ष आपस में भिड़े