यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bokaro News: गोमिया में रेल ओवरब्रिज निर्माण को लेकर मुआवजा लंबित, लोगों में रोष
गोमिया में विस्थापित संघर्ष समिति की बैठक में रेल ओवरब्रिज निर्माण पर चर्चा हुई। अध्यक्ष विनय महतो ने इसे प्राथमिकता बताया। सचिव राकेश कुमार ने मुआवजा ...और पढ़ें

HighLights
- मुआवजा भुगतान में देरी से लोगों में रोष
- विस्थापित अपने अधिकारों के लिए एकजुट
संवाद सहयोगी, ललपनिया (बेरमो)। विस्थापित संघर्ष समिति गोमिया की बैठक समिति के अध्यक्ष विनय महतो की अध्यक्षता में पलिहारी गुरुडीह पंचायत भवन में शुक्रवार को हुई। समिति के अध्यक्ष विनय महतो ने कहा कि गोमिया में रेल ओवरब्रिज निर्माण हमारी प्राथमिकता व सपना है।
बैठक में गोमिया रेल ओवर ब्रिज के निर्माण से होने वाले विस्थापित एवं स्थानीय जनता उपस्थित थी। समिति के सचिव राकेश कुमार ने गोमिया में निर्माणाधीन रेल ओवरब्रिज के निर्माण एवं इससे होने वाले विस्थापितों के मुआवजा भुगतान से संबंधित रिपोर्ट पेश की।
कुमार ने कहा कि गोमिया में रेल ओवरब्रिज का वर्षों पुरानी मांग है। ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल भी रहा है लेकिन दूसरी तरफ इस ओवरब्रिज के निर्माण के लिए अधिग्रहण की जाने वाली भूमि का मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया लंबित है।
मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया लंबित रहने से विस्थापितों में रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि रेल ओवरब्रिज के निर्माण में अधिग्रहण की जाने वाली भूमि पर गोमिया के रैयतों का अधिकार है।
इस भूमि का मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया को बगैर पूरा किए उक्त भूमि पर निर्माण कार्य किया जाना संभव नहीं है। विस्थापित अपने अधिकार के लिए एकजुट हैं। उन्होंने कहा कि गोमिया में रेल ओवरब्रिज का निर्माण भी होगा और यहां के रैयतों को मुआवजा का भुगतान भी होगा।
खबरें और भी
बैठक में मुकेश कुमार, मनोज स्वर्णकार, सूरज कुमार, चमन प्रजापति, रोशन सोनी, अरविंद कुमार, आदित्य स्वर्णकार, अजय कुमार, सुनील कुमार, अर्जुन साव, संजय पासवान, रामचंद्र यादव, किशोर कुमार आदि शामिल थे।