यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कब्र से गायब हो रहे शव, छह लाशों का नहीं कोई अता-पता; आखिर कौन रात के अंधेरे में दे रहा काम को अंजाम
बोकारो के चंद्रपुरा प्रखंड के सिजुवा पंचायत क्षेत्र के जमुनिया नदी स्थित तट पर शव को दफनाने व जलाने का काम किया जाता है। लेकिन इस बीच कब्र से गायब हो ...और पढ़ें

HighLights
- छह शवों का नहीं चल रहा पता, कार्रवाई की मांग, जांच में जुटी पुलिस।
- पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने निरीक्षण में मामले को सच पाया।
संवाद सहयोगी, दुगदा। बोकारो झरिया ओपी थाना अंतर्गत सिजूवा पंचायत के जमुनिया नदी स्थित श्मशान घाट की कब्र से गायब हुए छह शव इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। मुखिया सरिता देवी,उप मुखिया निरंजन हांसदा, वार्ड सदस्य के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बोकारो झरिया ओ पी थाना प्रभारी से मिल कर इस घटना के उद्भेदन की मांग की।
कब्र से गायब हुए छह शव
विदित हो कि बोकारो झरिया ओपी तथा दुगदा थाना क्षेत्र की एक बड़ी आबादी श्मशान घाट के रूप में सिजुवा पंचायत क्षेत्र के जमुनिया नदी स्थित तट पर शव जलाने तथा शव दफनाने का कार्य करते हैं।
इसी क्रम में शव दफनाने गये सिजुआ पंचायत की मुखिया सरिता देवी के पति राजेश राम व स्थानीय लोगों के द्वारा देखा गया कि पूर्व में दफन किये गए कब्र से 6 शव गड्ढा खोदकर निकाला गया और उसे गायब किया गया है।
गड्ढे से शव गायब होने की होगी जांच
मुखिया पति राजेश राम ने इसके उपरांत स्थानीय बोकारो झरिया ओ पी थाना प्रभारी तथा अंचल अधिकारी चंद्रपुरा को सूचना दी गयी । इन्होंने भी श्मशान घाट जाकर निरीक्षण किया तो पाया कि कुछ गड्ढे से शव गायब है।इस मामले में स्थानीय थाना प्रभारी श्री निवास सिंह ने कब्र में दफनाए गये शव के गायब होने की मामले की अनुसंधान करने की बातें कही।
सिजुआ पंचायत की मुखिया सरिता देवी के पति राजेश राम ने बताया कि श्मशान घाट के कब्र में दफनाए गये छह शव अज्ञात लोगों के द्वारा गायब किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सिजुवा पंचायत के बोकारो झरिया के रहने वाले मृत अनु कुमारी, लाला भुईया, और महपतिया देवी की शव दफनाने के लिए शव यात्रा में मैं स्वयं आया था। वे तीनों शव भी कब्र से गायब है।