Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रात के अंधेरे में राशन की कालाबाजारी करता पकड़ा गया डीलर, गरीबों के अनाज की जमकर लूट; अब जाकर हुआ खुलासा

    By Jagran News Edited By: Aysha Sheikh
    Updated: Fri, 22 Dec 2023 11:03 AM (IST)

    Bokaro News गरीबों के अनाज की चोरी करते हुए डीलर किशोरी सिंह पकड़ा गया है। कालाबाजारी करते हुए स्थानीय लोगों ने धर दबोचा। इसके बाद इसकी सूचना जिला आपू ...और पढ़ें

    रात के अंधेरे में राशन की कालाबाजारी करता पकड़ा गया डीलर, गरीबों के अनाज की जमकर लूट
    रात के अंधेरे में राशन की कालाबाजारी करता पकड़ा गया डीलर, गरीबों के अनाज की जमकर लूट

    जागरण संवाददाता, बोकारो। बोकारो में गरीबों के अनाज की लूट जारी है। शनिवार की सुबह लगभग चार बजे सेक्टर-एक सी विकास नगर धोबी मोहल्ला में राशन माफिया किशोरी सिंह को कालाबाजारी करते हुए स्थानीय लोगों ने धर दबोचा। इसके बाद इसकी सूचना जिला आपूर्ति पदाधिकारी को दी गई।

    काफी हंगामे के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी सह विपणन पदाधिकारी मिथिलेश चौधरी ने दुकानदार को पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि हंगामे के बीच राशन ले जाने पहुंचा आटो चालक और उसका एक सहयोगी मौके से फरार हो गया। इस दौरान तीन घंटे तक काफी हंगामा हुआ।

    अनाज की बोकारो में जमकर लूट

    विदित हो कि खाद्य सुरक्षा कानून के तहत गरीबों के लिए केन्द्र से मिलने वाले अनाज की बोकारो में जमकर लूट हो रही है। पीडीएस डीलर किशोरी सिंह बोकारो में राशन का कालाबाजारी करने वाला बड़ा नाम है।

    उसने सरकारी बोरे की जगह प्लास्टिक के बोरी में दो दिन पूर्व ही अनाज डलवा दिया था। जैसे ही अनाज को बाजार में बेचने के लिए भेजने वाला था कि पकड़ा गया। किशोरी सिंह ने भीड़ में जिला आपूर्ति पदाधिकारी के सामने अपनी गलती स्वीकार भी किया।

    खबरें और भी

    दुकान के सामने खड़ा किशोरी सिंह

    कैसे पकड़ा गया किशोरी सिंह

    स्थानीय निवासी सचिदानंद सिंह ने बताया कि उनकी बेटी को सुबह में स्कूल जाना था। इसलिए आज पहले उठ गए थे। जब घर से बाहर निकले तो आटो आकर रूका और किशोरी सिंह अपने तीन लोगों के साथ दुकान खोलकर बोरा लोड करवाने लगे।

    पूछा तो किशोरी व आटो चालक उसे ही मारने पड़ गए। इस माह सभी का अंगूठा लगवा लिया गया है। किसी को भी राशन नहीं दिया गया है। किशोरी सिंह स्वयं यहां से पांच किलोमीटर दूर बारी को-ऑपरेटिव में रहते हैं। साल के छह माह राशन नहीं देते हैं।

    शिकायतकर्ता कहना था कि किशोरी सिंह एक दबंग व्यक्ति हैं। वह कार्ड धारियों को ही जान से मारने की धमकी तक देता है। प्रत्येक कार्डधारी का दो किलोग्राम अनाज काट लेता है। किशोरी सिंह का कहता है कि इस अनाज का पैसा एमओ, डीएसओ सबको देना पड़ता है।

    मशीन पर लगवा चूका था अंगूठा

    किशोरी सिंह काफी चालाक राशन दुकानदार है। उसे आपूर्ति विभाग की ओर से 9 दिसंबर को 31 क्विवंटल 92 किलोग्राम गेंहू व चावल का आवंटन मिला। बिना किसी को राशन दिए किशोरी ने 21.74 क्विंटल अनाज का वितरण दिखा दिया।

    जब सुबह में हंगामे के बाद जिला आपूर्ति की टीम उसके दुकान पहुंची थी तो 22 क्विवंटल अनाज बाजार में भेजने के लिए दूसरे बोरे में भरा हुआ पाया गया।

    ये भी पढ़ें -

    बाबूलाल मरांडी के मुद्दे पर सदन में नोकझोंक, आसन के सामने भाजपा विधायकों ने की नारेबाजी; स्पीकर को रोकनी पड़ी कार्यवाही

    Naxal Attack in Jharkhand: ये ट्रेनें की गई रद्द, दस घंटे तक परिचालन रहा ठप; रातभर नक्सली ईलाकों में भी खड़ी थी कई रेलगाड़ी