Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dumri ByPoll 2023: डुमरी विधानसभा सीट पर मतदान जारी, अबतक 64.80 फीसदी से अधिक लोगों ने डाले वोट

    By Jagran NewsEdited By: Yogesh Sahu
    Updated: Tue, 05 Sep 2023 06:49 PM (IST)

    Dumri By Election 2023 Live Updates डुमरी उपचुनाव के लिए दोपहर तीन बजे तक 58.92 फीसदी मतदान हुआ है। आज उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में कैद हो जाएगा। म ...और पढ़ें

    डुमरी उपचुनाव : 373 मतदान केंद्रों पर वोटिंग शुरू, बेबी देवी और यशोदा देवी के बीच होगा कड़ा मुकाबला
    डुमरी उपचुनाव : 373 मतदान केंद्रों पर वोटिंग शुरू, बेबी देवी और यशोदा देवी के बीच होगा कड़ा मुकाबला

    HighLights

    1. 298629 मतदाता, 373 मतदान केन्द्रों पर डाल रहे मत
    2. छह प्रत्याशियों के भाग्य का मतदाता करेंगे फैसला

    Dumri By Election Voting 2023 : जागरण संवाददाता, बोकारो। बोकारो जिला अंतर्गत 33 डुमरी विधानसभा उपचुनाव को लेकर सुबह सात बजे से मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई। बोकारो जिला के नावाडीह एवं चंद्रपुरा तथा गिरिडीह जिले के डुमरी में सुबह सात बजे से मतदान प्रारंभ हो गया है। यह उप चुनाव राज्य के शिक्षामंत्री रहे जगरनाथ महतो के निधन के बाद खाली हुई सीट के लिए हो रहा है।

    ताजा जानकारी के अनुसार, यहां शाम पांच बजे तक 64.80% वोटिंग हो चुकी है। डुमरी उपचुनाव को लेकर बूथों  पर अब भी लंबी कतार दिख रही है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि वोटिंग का ग्राफ अभी और बढ़ेगा।

    डुमरी विधानसभा उपचुनाव में मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखा जा है। बारिश के बावजूद मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

    उप चुनाव में कुल छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। 298629 मतदाता 373 मतदान केन्द्रों पर मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होना था, लेकिन कतारों को देखते हुए वोटिंग देर शाम तक चलने की उम्मीद है। 

    बोकारो जिला प्रशासन ने शांतिपूर्ण माहौल में निर्वाचन संपन्न कराने के लिए पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।

    बोकारो जिले के दो प्रखंड नावाडीह व चंद्रपुरा में 174 मतदान केंद्र हैं। सभी पर वेब-कास्टिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

    कुल आठ आदर्श मतदान केंद्र एवं दो सखी मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान समय से प्रारंभ हो एवं शांतिपूर्ण संचालित हो, इसके लिए जिला परिषद सभागार में नियंत्रण कक्ष बनाया गया।

    उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी कुलदीप चौधरी ने सुबह छह बजे सभी मतदान केन्द्रों का अपडेट लिया और आवश्यक निर्देश जारी किया है। मतदान केन्द्र संख्या 281 में वीवी पैट को बदला गया है। 

    • मतदान केन्द्र कुल मतदान केन्द्र : 373 मतदान केन्द्र
    • डुमरी प्रखंड में : 199  मतदान केन्द्र
    • नावाडीह प्रखंड में : 129 मतदान केन्द्र
    • चंद्रपुरा प्रखंड में : 45 मतदान केन्द्र
    • कुल मतदाता : 298629
    • पुरुष : 154452
    • महिला : 144174
    • थर्ड जेंडर : 03

    खबरें और भी

    बेबी देवी और यशोदा देवी के बीच कड़ा मुकाबला

    डुमरी उपचुनाव में INDIA गठबंधन की प्रत्याशी बेबी देवी चुनाव लड़ रही हैं। वे दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की पत्नी हैं। वहीं, AJSU के कद्दावर नेता रहे स्व. दामोदर महतो की धर्मपत्नी यशोदा देवी NDA प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रही हैं। यहां बेबी देवी और यशोद देवी के बीच कड़ा मुकाबला है।