Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    धनबाद-बोकारो मुख्य पथ पर सड़क हादसा, वृद्ध की मौत के बाद ग्रामीणों ने किया रोड जाम

    By Manik Chandra Singh Edited By: Mritunjay Pathak
    Updated: Tue, 03 Mar 2026 10:31 PM (GMT+05:30)

    Bokaro Road Accident: धनबाद-बोकारो मुख्य पथ पर डूमरजोर के पास एक सड़क हादसे में 60 वर्षीय वंशी माहथा की मौत हो गई। तेज रफ्तार पिकअप वैन की टक्कर से हु ...और पढ़ें

    दुर्घटना के बाद सड़क जाम करते ग्रामीण। (प्रतीकात्मक फोटो)

    दुर्घटना के बाद सड़क जाम करते ग्रामीण। (प्रतीकात्मक फोटो)

    जागरण संवाददाता, चास (बोकारो)। धनबाद-बोकारो मुख्य पथ पर डूमरजोर के निकट सोमवार की देर रात सड़क हादसे में डूमरजोर निवासी वंशी माहथा (60)की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया।

    जानकारी के अनुसार वंशी माहथा सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रही पीकअप वैन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन ग्रामीणों ने पीछा कर वाहन को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

    घटना की सूचना मिलते ही चास मुफ्फसिल थाना के थाना प्रभारी प्रकाश मंडल दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने-बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि ग्रामीण मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा और कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं। सड़क जाम के कारण मुख्य पथ पर वाहनों की लंबी कतार लग गई है।

    पुलिस प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने और आवागमन बहाल कराने के प्रयास में जुटा है। मृतक के घर में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

    खबरें और भी