Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    तेज आंधी में हावड़ा-जबलपुर स्पेशल का पेंटोग्राफ टूटा, गोमो-बरकाकाना रेलखंड पर घंटों ठप रही रेल सेवा

    By Amamul Hoda Edited By: Mritunjay Pathak
    Updated: Wed, 29 Apr 2026 10:07 PM (GMT+05:30)

    Howrah–Jabalpur Specialः बुधवार शाम तेज आंधी के कारण फुसरो-बोकारो थर्मल मार्ग पर हावड़ा-जबलपुर स्पेशल एक्सप्रेस का पेंटोग्राफ टूट गया। इससे गोमो-बरकाक ...और पढ़ें

    तेज आंधी में टूटा हावड़ा-जबलपुर एक्सप्रेस का पेंटोग्राफ। (प्रतीकात्मक फोटो)

    तेज आंधी में टूटा हावड़ा-जबलपुर एक्सप्रेस का पेंटोग्राफ। (प्रतीकात्मक फोटो)

    HighLights

    1. आंधी से हावड़ा-जबलपुर एक्सप्रेस का पेंटोग्राफ टूटा।

    2. गोमो-बरकाकाना रेलखंड पर घंटों परिचालन बाधित रहा।

    3. मरम्मत के बाद ट्रेन सेवा बहाल हुई।

    संस, जागरण, फुसरो (बोकारो)। बुधवार शाम आई तेज आंधी और बारिश का असर रेल परिचालन पर साफ दिखा। गोमो-बरकाकाना रेलखंड के फुसरो-बोकारो थर्मल मार्ग स्थित करगली गेट के पास समर स्पेशल ट्रेन संख्या 01701 (हावड़ा-जबलपुर एक्सप्रेस) का पेंटोग्राफ टूट गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तेज आंधी इसकी मुख्य वजह रही।

    घटना के बाद ट्रेन लगभग दो से तीन घंटे तक वहीं खड़ी रही, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी, कर्मचारी और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पेंटोग्राफ की मरम्मत कर उसे फिर से चालू किया गया। इसके बाद ट्रेन अपने गंतव्य के लिए रवाना हो सकी।

    इस घटना के कारण इस रेलखंड पर अन्य ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित रहा। मरम्मत कार्य के दौरान इस ट्रैक पर ट्रेनों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया था।गौरतलब है कि यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने अप्रैल से जुलाई 2026 तक समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है।