Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वायुसेना में अग्निवीर वायु भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 26 जुलाई तक करें अप्लाई

    Updated: Mon, 13 Jul 2026 08:08 AM (IST)

    Indian Air Force ने अग्निवीर वायु भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसकी अंतिम तिथि 26 जुलाई है। ...और पढ़ें

    इंडियन एयरफोर्स में अग्निवीर वायु भर्ती के लिए आनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू। (प्रतीकात्मक फोटो)

    इंडियन एयरफोर्स में अग्निवीर वायु भर्ती के लिए आनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू। (प्रतीकात्मक फोटो)

    जागरण संवाददाता, बोकारो। इंडियन एयरफोर्स में करियर बनाने का सपना देख रहे जिले के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। इंडियन एयरफोर्स ने अग्निवीर वायु भर्ती के लिए आनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 26 जुलाई तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

    आवेदन के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से गणित, भौतिकी एवं अंग्रेजी विषयों के साथ न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों से 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रानिक्स, आटोमोबाइल, कंप्यूटर साइंस, इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नोलाजी आदि विषयों में इंजीनियरिंग डिप्लोमा अथवा संबंधित विषय में दो वर्षीय वोकेशनल कोर्स न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण अभ्यर्थी भी आवेदन के पात्र हैं।

    भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 17.5 वर्ष से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अभ्यर्थी का जन्म एक जुलाई, 2005 से पहले एवं दो जनवरी, 2010 के बाद नहीं होना चाहिए। महिला एवं पुरुष दोनों अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम लंबाई 152 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है। आरक्षित क्षेत्रों के अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

    इस संबंध में उपायुक्त अजय नाथ झा ने जिले के पात्र एवं इच्छुक युवाओं से अपील की है कि वे भारतीय वायु सेना में करियर बनाने के इस अवसर का लाभ उठाते हुए निर्धारित तिथि के भीतर आनलाइन आवेदन करें। उन्होंने कहा कि आवेदन करने से पूर्व अभ्यर्थी भर्ती संबंधी दिशा-निर्देशों एवं पात्रता की शर्तों का भली-भांति अध्ययन कर लें तथा अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

    खबरें और भी