विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के निष्कासन पर तेली समाज का आक्रोश, झारखंड कांग्रेस को भारी पड़ सकता विरोध

By Yaswant Bhatti Edited By: Mritunjay Pathak
Published: Mon, 30 Mar 2026 02:22 PM (GMT+05:30)

Jharkhand Congress पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को कांग्रेस से तीन साल के लिए निष्कासित करने पर तेली समाज ने कड़ा ...और पढ़ें

अंबा प्रसाद और योगेंद्र साव।

अंबा प्रसाद और योगेंद्र साव।

HighLights

  1. योगेंद्र साव को कांग्रेस से तीन साल के लिए निष्कासित किया गया।

  2. तेली समाज ने कार्रवाई को साजिश बताकर कड़ा विरोध जताया।

  3. अंबा प्रसाद ने केंद्रीय नेतृत्व से हस्तक्षेप की मांग की है।

संवाद सहयोगी, जागरण, जैनामोड़ (बोकारो)। पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से तीन साल के लिए बाहर करना झारखंड प्रदेश कांग्रेस को भारी पड़ सकता है। योगेंद्र साव के खिलाफ कार्रवाई को लेकर तेली समाज ने मोर्चा खोल दिया है। इसका खामियाजा झारखंड में कांग्रेस को भुगतना पड़ सकता है। 

Bokaro Teli Samaj

कांग्रेस ने अनुशासनहीनता और पार्टी लाइन के खिलाफ बयानबाजी के आरोप में योगेंद्र साव को तीन साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उन्होंने सार्वजनिक रूप से झारखंड सरकार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर टिप्पणी की थी, जिसके बाद कांग्रेस ने कार्रवाई की। वहीं, प्रशासन ने पूर्व विधायक अंबाा प्रसाद के घर को ध्वस्त कर दिया। 

इधर, साव की बेटी और पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने कांग्रेस के फैसले का विरोध किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई एकतरफा है और बिना पूरी जांच के निर्णय लिया गया। अंबा प्रसाद ने पार्टी नेतृत्व पर न्याय नहीं करने का आरोप लगाते हुए केंद्रीय नेतृत्व से हस्तक्षेप की मांग की है।

साव के खिलाफ कार्रवाई के विरोध में तेली समाज सामने आया है। बोकारो जिला तैलिक कल्याण समिति ने प्रेस कांफ्रेंस कर आपत्ति जाहिर करते हुए इसे साजिश बताया। जिला अध्यक्ष विनेश कुमार नायक ने कहा कि अंबा प्रसाद के आवास पर की गई कार्रवाई से सूबे के तैली,साहू समाज आहत हैं।

उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की।जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार नायक ने कहा कि समाज इस अन्याय पूर्ण कारवाई के खिलाफ मजबूरन आंदोलन का रुख अख्तियार करने वाले को बाध्य हो जाएगा।

मौके पर जिला महासचिव किशुन नायक, उपाध्यक्ष ज्योति लाल महतो, सहदेव साव, ज्योति नायक,महेंदर नायक, राजकुमार महतो,आशा कुमारी, श्यामानंद नायक,दुलाल नायक आदि मौजूद थे।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।