Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'घरवालों ने सपने में भी नहीं सोचा होगा...,' CM हेमंत का दावा- शिक्षा के क्षेत्र में झारखंड का होगा वर्चस्व

    By Jagran NewsEdited By: Mohit Tripathi
    Updated: Mon, 07 Aug 2023 10:04 PM (GMT+05:30)

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि राज्य का कोई भी छात्र अब पैसे के अभाव में पढ़ाई से वंचित नहीं रहेगा। झारखंड के छात्रों का भी सपना होता था कि वे भ ...और पढ़ें

    बोकारो के चंद्रपुरा प्रखंड के तारानारी में आयोजित कार्यक्रम शामिल हुए मुख्यमंत्री। (जागरण फोटो)
    बोकारो के चंद्रपुरा प्रखंड के तारानारी में आयोजित कार्यक्रम शामिल हुए मुख्यमंत्री। (जागरण फोटो)

    HighLights

    1. बोकारो में बोले मुख्यमंत्री- घरवालों ने सपने में भी नहीं सोचा होगा, उनके बेटों को उच्च शिक्षा के लिए भेज रहे विदेश।
    2. सीएम ने किया 292 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन, 116 करोड़ की परिसंपत्तियों का वितरण।
    3. अब हर पंचायत व गांव स्तर पर सरकार मुहैया कराएगी सांप काटने के इलाज की दवा।

    जागरण संवाददाता, बेरमो: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि राज्य का कोई भी छात्र अब पैसे के अभाव में पढ़ाई से वंचित नहीं रहेगा। झारखंड के छात्रों का भी सपना होता था कि वे भी विदेशों में पढ़ पाएं। इसके लिए हमने एक योजना बनाई है, जिसके माध्यम आज राज्य के करीब दो दर्जन छात्र विदेशों में उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि वह दिन दूर नहीं जब पढ़ाई के क्षेत्र में झारखंडवासियों का वर्चस्व होगा।

    बेहतर शिक्षा के लिए प्रदेश भर में खोल रहे शिक्षण संस्थान

    बोकारो के चंद्रपुरा प्रखंड के तारानारी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पढ़ाई को ध्यान में रखते हुए ही प्रदेश भर में नए शिक्षण संस्थान खोले जा रहे हैं।

    जल्द ही, बोकारो में जगरनाथ महतो के नाम से मेडिकल कॉलेज खुलने वाला है। प्रारंभिक शिक्षा के लिए प्रदेशभर में 5000 मॉडल स्कूल बनाए जा रहे हैं। इस योजना के तहत, पहले चरण में कुल 80 उत्कृष्ट विद्यालय तैयार भी हो चुके हैं।

    292 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हमने बोकारो में करीब 292 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया है। साथ ही 116 करोड़ की परिसंपत्तियों का वितरण भी किया है।

    खबरें और भी

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले बीस साल में हमारी सरकार में सबसे ज्यादा भर्तियां निकाली जा रही हैं। पहले की सरकारों में हर परीक्षा रद्द हो जाती थी। पेपर लीक हो जाते थे तो कभी नकल से परीक्षा रोक दी जाती थी।

    पेपरलीक कानून पर भाजपा को घेरा

    अब हमने कानून बनाने का फैसला किया है कि पेपर लीक करने वाले या नकल करने वाले जेल जाएंगे। ऐसे एक-दो लोगों के कारण लाखों परीक्षार्थियों को परेशानी होती थी।

    इस कानून का भी भाजपा वाले विरोध कर रहे हैं, क्योंकि इन सब चीजों में वही लोग संलिप्त होते थे। वे आज नहीं चाहते कि झारखंड के लोगों को नौकरी मिले।

    भाजपा की सभी करतूतों पर मेरी नजर है। इन सभी झारखंड विरोधियों को झारखंड से बेदखल किया जाएगा।

    अब पंचायत और गांव स्तर पर होगा सांप काटने पर इलाज

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि बारिश आते ही सांप काटने और इससे मौत हो जाने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। लोगों को इलाज कराने में ही देरी हो जाती है और पीड़ित की जान चली जाती है। इसे देखते हुए सरकार ने फैसला किया है कि बहुत जल्द सांप काटने का इलाज और दवाई पंचायत व गांव स्तर पर ही उपलब्ध कराई जाएगी। इससे हर साल कई लोगों की जान बच सकेगी और कितनों का परिवार उजड़ने से बच जाएगा।

    हड़िया दारू छोड़िए, सरकार की योजना से जुड़िए

    मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि आज भी लाखों महिलाएं हड़िया दारू के सहारे ही हैं। लेकिन हम वादा करते हैं कि आप हड़िया दारू को फेंकिए और हमारी सरकार की योजना का लाभ लीजिए, आपका जीवन बदल जाएगा।

    उन्होंने कहा कि इस सरकार ने अबतक 36,000 महिलाओं को हड़िया दारू छुड़वाकर उन्हें सरकार की योजना से जोड़कर उनके जीवन को आज बेहतर बना दिया है।