Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बोकारो में गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बेबी देवी समेत कई नेता रहे मौजूद, मंत्री ने कही ये बात

    By Jagran NewsEdited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Mon, 02 Oct 2023 01:34 PM (GMT+05:30)

    Jharkhand News गांधी विचार मंच बोकारो की ओर से महात्मा गांधी चौक सेक्टर चार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर झारखंड सरकार मे ...और पढ़ें

    बोकारो में गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बेबी देवी समेत कई नेता रहे मौजूद
    बोकारो में गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बेबी देवी समेत कई नेता रहे मौजूद

    HighLights

    1. गांधी जयंती के कार्यक्रम में बेबी देवी समेत कई नेता रहे मौजूद
    2. मंत्री बेबी देवी ने महिलाओं को बांटी साड़ी

     जागरण संवाददाता, बोकारो। Mahatma Gandhi Jayanti: गांधी विचार मंच बोकारो की ओर से महात्मा गांधी चौक (Mahatma Gandhi Chowk) सेक्टर चार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती (Mahatma Gandhi Jayanti) मनाई गई। राज्य की मंत्री बेबी देवी, बोकारो के विधायक बिरंची नारायण, बाघमारा के विधायक ढुल्लू महतो, पूर्व मंत्री उमाकांत रजक, बीएसएल के अधिशासी निदेशक बीके तिवारी, पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक, चास के अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

    मंत्री बेबी देवी (Minister Baby Devi) ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने शांति व अहिंसा को हथियार बनाया। देश से अंग्रेजों की गुलामी से मुक्ति दिलाने के लिए सत्याग्रह का सहारा लिया। उनका संपूर्ण जीवन देश के लिए समर्पित था। महात्मा गांधी के आदर्श को जीवन में आत्मसात करना चाहिए।

    'साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल'

    बोकारो (Bokaro) के विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि महात्मा गांधी शांति व अहिंसा के पुजारी थे। महात्मा गांधी ने अंग्रेजों के सशक्त शासन को उखाड़ फेंका। पूरी दुनिया उनका लोहा मानती है। विश्व के   प्रत्येक विश्वविद्यालय में गांधीयन थॉट को पढ़ाया जाता है। उन्हें लोग युगों तक याद रखेंगे। महामानव ने ऐसा करिश्मा दिखाया कि लोग साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल..गीत के माध्यम से उन्हें याद करते हैं।

    स्वतंत्रता संग्राम को बनाया जनआंदोलन

    बीएसएल के अधिशासी निदेशक बीके तिवारी (BSL Executive Director BK Tiwari) ने कहा कि महात्मा गांधी एक व्यक्ति नहीं बल्कि संस्था थे। वह सत्य, अहिंसा, सद्भाव व प्रेम की बात करते थे। एक व्यक्ति के अंदर इतना गुण देवत्व है। महात्मा ने स्वतंत्रता संग्राम (Svantrata Sangram) को जनआंदोलन बना दिया।

    खबरें और भी

    उनके बताए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। बच्चों ने नृत्य व गीत के जरिए जगाया देशभक्ति का भाव हिंदू,बौद्ध, मुस्लिम, सिख व इसाई धर्म (Hindu, Buddhist, Muslim, Sikh and Christianity) के प्रतिनिधियों ने लोगों को मानवता का पाठ पढ़ाया।

    मंत्री बेबी देवी ने महिलाओं को बांटी साड़ी

    बच्चों ने गीत व नृत्य के माध्यम से लोगों में देशभक्ति का भाव जागृत कर दिया। बच्चों ने महात्मा गांधी, पं.जवाहर लाल नेहरु (Jawahar Lal Nehru) का वेशभूषा को धारण किया। एनसीसी के कैडेट्स (NCC) ने भी महात्मा गांधी (Bapu Gandhi) को याद किया। इस मौके पर मंत्री बेबी देवी ने महिलाओं को साड़ी भेंट किया।