Bokaro Treasury Scam: वित्त विभाग की टीम ने एसपी कार्यालय और ट्रेजरी का किया निरीक्षण
Jharkhand Treasury Fraud बोकारो जिला कोषागार से पुलिस अधीक्षक कार्यालय के लेखापाल द्वारा करोड़ों रुपये की अवैध निकासी का खुलासा हुआ है। यह घोटाला हजार ...और पढ़ें

बोकारो में कोषागार घोटाले की जांच को पहुंची राज्य की टीम।
जागरण संवाददाता, बोकारो। Jharkhand Treasury Fraud झारखंड के बोकारो जिला कोषागार से पुलिस अधीक्षक कार्यालय के लेखापाल द्वारा वेतन मद में करोड़ों रुपये की अवैध निकासी का भंडाफोड़ होने के बाद पूरे राज्य में हड़कंप मच गया है। अब धीरे-धीरे झारखंड के अन्य जिलों में भी कोषागार घोटाले (Jharkhand Treasury Irregularities Scam) के मामले सामने आने लगे हैं। यह मामला हजारीबाग और पलामू जिलों में भी पकड़ में आया है।
इस बीच, राज्य सरकार की टीम ने बोकारो में घोटाले की जांच शुरू कर दी है। बोकारो कोषागार से करोड़ों रुपये की अवैध निकासी के मामले में जांच तेज हो गई है। इसी कड़ी में शुक्रवार को राज्य सरकार के वित्त विभाग की टीम बोकारो पहुंची और एसपी कार्यालय समेत कोषागार का विस्तृत निरीक्षण किया।
टीम ने अभिलेखों की जांच कर निकासी की प्रक्रिया, संबंधित दस्तावेजों और भुगतान से जुड़े बिंदुओं की बारीकी से पड़ताल की। गौरतलब है कि एसपी कार्यालय के क्लर्क कौशाल कुमार पाण्डेय द्वारा किए गए इस घोटाले की राशि अब करीब छह करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है।
मामले का खुलासा महालेखाकार कार्यालय द्वारा किए जाने के बाद विशेष अंकेक्षण जारी है। उपायुक्त अजय नाथ झा पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि पूरे मामले में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई होगी। प्रारंभिक जांच में कई कर्मचारियों और अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं, जिनके नाम पर फर्जी निकासी की गई।
खबरें और भी
जिला स्तर पर डीडीसी के नेतृत्व में जांच टीम कार्य कर रही है, जबकि राज्य स्तर पर भी अलग से टीम गठित की गई है। वित्त विभाग की टीम के निरीक्षण के बाद अब जांच और तेज होने की संभावना है। प्रशासन का कहना है कि दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
इधर आयकर विभाग ने भी जांच प्रारंभ कर दिया है। चर्चा है कि इस प्रकार की गड़बड़ी बोकारो व हजारीबाग के अलावा अन्य जिलो में भी हो सकती है।