Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Weather Update: एक बार फिर ठंड ने पांव पसारा, कोहरे की चपेट में शहर, अगले पांच दिनों में चढ़ेगा पारा

    By Deo Kant TiwariEdited By: Roma Ragini
    Updated: Wed, 18 Jan 2023 08:53 AM (IST)

    Jharkhand Weather Update प्रदेश में एक बार फिर ठंड बढ़ गई है। मंगलवार सुबह कोहरा छाया रहा। धूप नहीं निकलने से लोग घरों से कम ही निकल रहे हैं। प्रदेश म ...और पढ़ें

    झारखंड में एक बार फिर ठंड बढ़ गई है
    झारखंड में एक बार फिर ठंड बढ़ गई है

    जागरण संवाददाता, रांची। एक बार फिर से राजधानी रांची का मौसम बदलने लगा है। एक सप्ताह पहले एक बार न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। अब मंगलवार से न्यूनतम तापमान में फिर गिरावट देखने को मिल रही है। इस कारण शाम ढलते ही ठंड पैर पसारने लगी है।

    सर्दी के रिटर्न से लोग अलाव जलाकर रात गुजारने को बेबस हैं। रांची, कांके, खूंटी, लोहरदगा, हजारीबाग, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, देवघर के न्यूनतम तापमान में मंगलवार को गिरावट देखने को मिली। कांके के न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट हुई है। 14 जनवरी को यहां का न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस था। जबकि 15 जनवरी को 6.1 डिग्री न्यूनतम तापमान, 16 जनवरी को 5.2 डिग्री न्यूनतम तापमान और 17 जनवरी को 3.3 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

    सबसे कम तापमान देवघर में दर्ज

    मौसम विज्ञान केंद्र रांची के मौसम विज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा। राज्य में कहीं-कहीं पर हल्के दर्जे की बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक उच्चतम तापमान चाईबासा में 26.4 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान देवघर में 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

    रांची मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले पांच दिनों में राजधानी समेत राज्यभर के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी आएगी। राजधानी में न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। राज्य में सुबह-सुबह कोहरा बना रहेगा। साथ ही बाद में आसमान साफ रहेगा।

    खबरें और भी

    बोकारो के मौसम की बात करें तो बोकारो में शीतलहर ने सर्दी के सितम को बढ़ा दिया है। ठंड के कारण लोग भी कम ही घरों से निकल रहे हैं। मंगलवार को दिन भर सूरज नहीं निकला। मौसम विभाग के अनुसार बोकारो में अगले चार दिनों में ठंड में बढ़ोत्तरी होगी। इसका कारण आसमान का बादल होना बताया गया है।

    बोकारो में बढ़ेगी ठंड

    वहीं आने वाले तीन दिनों में जिले के न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। इससे ठंड के साथ-साथ कनकनी में बढ़ोत्तरी होगी। आगामी तीन-चार दिनों तक बोकारो में मौसम सामान्य रूप से शुष्क बना रहेगा। सुबह और शाम में कनकनी बढ़ेगी।