Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Election 2024: 'राहुल गांधी बताएं कि उनकी दादी ने...', OBC आरक्षण पर जेपी नड्डा का तीखा सवाल

    Updated: Mon, 18 Nov 2024 03:27 PM (IST)

    भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी संविधान की प्रति लेकर ओबीसी की रट लगा रहे हैं लेकिन जब उनकी दाद ...और पढ़ें

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी। (जागरण ग्राफिक्स)
    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी। (जागरण ग्राफिक्स)

    HighLights

    1. झारखंड में हेमंत पाल रहे घुसपैठिया, बनवा रहे हैं आधार कार्ड
    2. जिन्हें संविधान की जानकारी नहीं, वह इसकी प्रति लेकर चल रहे

    जागरण टीम, बोकारो/जामताड़ा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने संविधान, जातीय जनगणना और ओबीसी आरक्षण पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के प्रचार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा है कि आजकल राहुल गांधी संविधान की प्रति लेकर ओबीसी की रट लगाए हैं। ओबीसी को आरक्षण देने के लिए जब मंडल कमीशन (Mandal Commission) की रिपोर्ट आई थी, तब उनकी दादी इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) प्रधानमंत्री थीं। उन्होंने रिपोर्ट लागू नहीं की। राहुल गांधी बताएं कि उनकी दादी ने मंडल कमीशन की रिपोर्ट क्यों नहीं लागू की?

    बोकारो के कसमार में एनडीए समर्थित प्रत्याशी डॉ. लंबोदर महतो के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए नड्डा ने रोजगार और भ्रष्टाचार को लेकर हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधा। कहा, हेमंत सोरेन की सरकार ने जनता के साथ बहुत बड़ा छल किया। हेमंत सरकार के पांच साल में गरीब और गरीब हो गया। रोजगार पर ध्यान नहीं दिया गया। दोनों हाथों से झारखंड को लूटने का काम किया गया और परिवारवाद को बढ़ावा दिया गया।

    'हेमंत को जेल से नहीं मिली छुट्टी...'

    उन्होंने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) 236 करोड़ के जमीन घोटाले के आरोपित हैं। अभी तक उनको जेल से छुट्टी नहीं मिली है, जमानत पर बाहर हैं। हेमंत सोरेन की छल-कपट वाली सरकार ने सिर्फ भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है।

    उधर, जामताड़ा जिले के नाला विधानसभा क्षेत्र के कुंडहित में विजय संकल्प सभा में नड्डा ने कहा कि झामुमो, कांग्रेस और राजद तीनों पार्टियां भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। तीनों ने परिवारवाद को बढ़ावा दिया है। इनके राज में देश का भला नहीं हो सकता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आदिवासियों के उत्थान के लिए उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया है। झारखंड के विकास के लिए मोदी ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। गरीब, महिलाओं, आदिवासियों व किसान की आवाज प्रधानमंत्री सुनकर विकास के लिए नए रास्ता बना रहे हैं।

    खबरें और भी

    नड्डा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा कि जिसे संविधान की जानकारी नहीं, वह इसकी प्रति लेकर चल रहे हैं। कांग्रेस ने संविधान बदलने का प्रयास किया। अब जबकि देश की जनता ने नकार दिया तो संविधान की दुहाई दे रहे हैं। उन्होंने झामुमो, कांग्रेस व राजद पर मुस्लिम तुष्टीकरण का आरोप लगाया।

    झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम भ्रष्टाचार को लेकर जेल में बंद हैं। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज साहू के घर से इतने पैसे मिले कि मशीनें हांफने लगीं। उन्होंने अपील की कि 20 नवंबर को एनडीए के पक्ष वोट डालें और हेमंत सरकार को उखाड़ फेंके।

    ये भी पढ़ें- Jharkhand Election 2024: पाकुड़ छोड़ 17 सीटों पर सीधी Fight, दूसरे चरण में BJP और JMM की ये हैं चुनौती

    ये भी पढ़ें- Kalpana Soren: झारखंड के चुनावी मैदान से कल्पना की हुंकार, BJP को बताया विकास विरोधी पूंजीवादी सरकार